लॉग इन

सुबह के समय आंखों पर रहती है सूजन? तो ये 4 DIY हैक्स दे सकते हैं आपको राहत

सुबह सोकर उठने के बाद अक्सर आंखों पर सूजन या आंखों के नीचे बने आई बैड्स चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं। लेकिन सुबह के वक़्त काम पर जाने की भी जल्दी होती है। तो ऐसे में आप कुछ सरल घरेलू उपाय से इनसे निजात पा सकती हैं।
आंखों पर सूजन चेहरे का लुक बिगाड़ देती है। चित्र:शटरस्टॉक
निशा कपूर Published: 4 Sep 2022, 15:30 pm IST
ऐप खोलें

सूजी हुई आंखों से चेहरा काफी अजीब नज़र आने लगता है। यह परेशानी बहुत अधिक रोने, अत्यधिक शारीरिक तनाव, आनुवांशिकी, शरीर में हार्मोनल बदलाव, मौसम में बदलाव, साइनस की परेशानी, हैंगओवर, गलत खान-पान, नींद की कमी और कुछ एलर्जी सहित विभिन्न वजहों से होने लगती है। लेकिन आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्‍योंकि आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं जिनकी सहायता से आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकती हैं। इन टिप्‍स के बारे में मेरी दादी ने मुझे बताया था। मुझे जब भी आंखों में सूजन महसूस होती है तो मैं इन सरल हैक को जरूर अपनाती हूं। यह टिप्‍स बहुत ही सहायक होते हैं। तो चलिए जानते हैं दादी के ये सरल नुस्खे।

पफी आइज (आंखों में सूजन) के लिए फायदेमंद हैं ये सरल नुस्खे

1 अरंडी का तेल

कभी-कभी सोकर उठने के बाद आंखों के नीचे सूजन नज़र आती है, इसे पफी आइज कहते हैं। NCBI (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की वेबसाइट पर प्रकाशित एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, तो अरंडी के तेल में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो सूजन की परेशानी को कम कर सकता है।

आंखों के लिए फायदेमंद है कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल। चित्र:शटरस्टॉक

इसके अतिरिक्त, आंखों में होने वाली परेशानी ब्लेफेराइटिस (Blepharitis – आईलिड या पपोटा का सूजन) की वजह से भी आंखों में सूजन की शिकायत हो सकती है। वहीं, इससे संबंधित एक रिसर्च में आंखों पर अरंडी के तेल का प्रयोग ब्लेफेराइटिस के इलाज और इसके लक्षणों को दूर करने में उपयोगी पाया गया है।

2 ठंडी चम्मच

यह सरल घरेलू उपाय बहुत प्रभावी होता है। यह आपकी आंखों के आस-पास की स्किन को टाइट करने में सहायता करता है और साथ ही ब्‍लड वेसल्‍स को भी आराम देता है। 5 या 6 मेटल की चम्मच को फ्रिज में 10 से 15 मिनट के लिए रखें। ठंडे चम्मच में से एक के गोल भाग को कुछ मिनट के लिए अपनी आंखों के पास रखें, जब तक कि चम्मच गर्म न हो जाए। जैसे ही चम्मच गर्म होती है, तुरंत इस चम्मच को फ्रिज में रखी दूसरी ठंडी चम्‍मच से बदलें।

3 खीरा है असरदार

आँखों की सूजन और काले घेरे दूर करे खीरा. चित्र : शटरस्टॉक

सूजी आंखों के इलाज के लिए ठंडा खीरा एक बेहतरीन उपाय है। खीरे में मौजूद एंजाइम और एस्ट्रिजेंट गुण सूजन को कम करने और स्किन को टाइट करने में सहायता करते हैं। यह उपाय आपकी आंखों के आस-पास की झुर्रियों और डार्क सर्कल्‍स से छुटकारा पाने में भी सहायता करता है। खीरे को मोटे स्लाइस में काटें। 10 मिनट के लिए फ्रिज में स्लाइस को ठंडा करें। करीब 10 मिनट के लिए या जब तक वह गर्म नहीं हो जाते हैं तब तक अपनी पलकों पर ठंडी स्लाइस रखें। इस प्रक्रिया को दिन में 4-5 बार करें।

4 करें टी बैग्स का प्रयोग

टी बैग्स,, ग्रीन टी बैग हो या ब्लैक टी बैग, दोनों पफी आंखों को शांत करने में सहायता करते हैं। इनमें एंटी-इरिटेंट गुण होते हैं जो आपकी आंखों के आस-पास की सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। वे लाली और सूजन से भी राहत दे सकते हैं। दो टी बैग्‍स को फ्रिज में 30 मिनट के लिए रखें। लेट जाएं और टी बैग्स को अपनी पलकों के ऊपर रखें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। दिन में 4 से 5 बार इस सरल उपाय को किया जा सकता है।

यह भी पढ़े-  आपकी मेंटल हेल्थ को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है सामाजिक तुलना, जानिए इससे कैसे बचना है

निशा कपूर

देसी फूड, देसी स्टाइल, प्रोग्रेसिव सोच, खूब घूमना और सफर में कुछ अच्छी किताबें पढ़ना, यही है निशा का स्वैग। ...और पढ़ें

अगला लेख