PCOS से ग्रस्त हैं सोनम कपूर, जानिये वे 3 टिप्स, जो उन्हें करते हैं इसे नियंत्रित करने में मदद
PCOS यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक हॉर्मोनल समस्या है, जो आजकल अधिकांश लड़कियों में देखी जा सकती है। इसमें ओवरी के आसपास सिस्ट उग जाती है, जो पीरियड्स को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। वजन बढ़ने से लेकर अनियमित पीरियड्स तक, PCOS होने पर जीवन वाकई मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस समस्या से जूझने वाली आप अकेली नहीं हैं, अधिकतर महिलाएं PCOS से ग्रस्त हैं, जिनमें से एक हैं बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर।
सोनम 14 साल की उम्र से PCOS से ग्रसित रहीं हैं और अपनी हाल ही की इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनम ने PCOS मैनेज करने की अपनी टिप्स साझा की हैं।
इस पोस्ट में सोनम ने बताया कि कैसे बचपन से उन्होंने और उनके परिवार ने कई डॉक्टर और डायटीशियन से PCOS के लक्षण कम करने के लिए सलाह ली, लेकिन अंततः उन्हें फायदा हुआ सिर्फ अपनी जीवनशैली में इन बदलाव से।
ये हैं वे 3 आदतें जिन्होंने सोनम कपूर को उनके PCOS से डील करने में मदद की-
1. एक्सरसाइज
यहां हम सोनम से पूरी तरह सहमत हैं। एक्सरसाइज करना PCOS को नियंत्रित करने का सबसे कारगर तरीका है। एक्सरसाइज में भी सबसे असरदार है चलना। वॉकिंग सबसे आसान और सबसे कारगर एक्सरसाइज है।
सोनम बताती हैं, “हमारी जीवनशैली बहुत स्थिर हो गयी है और हम अधिकतर बैठे ही रहते हैं। दिन में कम से कम 10000 कदम चलना जरूरी है।”
2. योग करें
अपनी पोस्ट में सोनम लिखती हैं, “योग आपको लचीला बनाता है और ताकत देता है। यह आप के कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ्य को सुधरता है। सूर्यनमस्कार जैसे योग आपका स्टैमिना भी बढ़ाने में लाभकारी हैं। योग सबसे कारगर और सबसे फायदेमंद एक्सरसाइज है।”
वह मेडिटेशन और प्राणायाम की भी सलाह देती हैं। अपनी पोस्ट में वह खासतौर पर बताती हैं कि किस तरह तनाव PCOS के लक्षणों को और खराब कर सकता है। मेडिटेशन आपके जीवन से स्ट्रेस कम करके आपको शांत बनाता है।
सोनम कपूर सुझाती हैं, “तनाव आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है और कई ऐसे ऐप्स हैं जो आपको प्राणायाम और मेडिटेशन में सहायता कर सकते हैं।”
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें3. चीनी का प्रयोग कम से कम करें
PCOS में शक्कर आपकी सबसे बड़ी दुश्मन है और सोनम भी यह बात मानती हैं।
“मैंने चीनी खाना पूरी तरह से छोड़ रखा है। रिफाइंड शुगर यानी जो सफेद चीनी हम खाते हैं, वह जहर से कम नहीं है। यह बहुत खराब है। यह सबसे अनहेल्दी चीजों में से एक है, जिसे आप अपने शरीर में डालते हैं। चीनी छोड़ने के बाद से मेरा जीवन बिल्कुल बदल चुका है। पहले मैं मीठे की दीवानी थी, लेकिन अब मैं शक्कर को हाथ भी नहीं लगाती।”
तो आप इन तीन आदतों को अभी नोट कर लें और अगर आप भी PCOS से ग्रस्त हैं, तो इन्हें अपने जीवन में उतार लें। और हां, सोनम कपूर को उनके सुझाव के लिए धन्यवाद जरूर कह दें।