लॉग इन

रात को नींद नहीं आती, तो कुछ देर गर्म पानी में पैर डुबोना हो सकता है आपके लिए मददगार

यदि अनिंद्रा की परेशानी ने आपकी रातों की नींद हराम कर दी है, तो ये ट्रिक ज़रूर आजमाएं। सोने से ठीक पहले अपने पैरों को गर्म पानी में डुबोकर रखें और जादू देखें।
आपके पैर को है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत। चित्र: शटरस्‍टॉक
ऐप खोलें

ऐसे कई कारण हो सकते हैं जिनकी वजह से आप रात भर जागती रहती हैं- जैसे तनाव, शरीर में दर्द, कमरे का ज्यादा गर्म तापमान आदि। नींद की गोलियां खाने से लेकर ध्यान लगाने तक, हमने सब ट्राई किया है। पर कभी-कभी कुछ भी काम नहीं आता। लेकिन जब आपने सबकुछ ट्राई कर ही लिया है, तो एक बार इस हैक को भी ट्राई करना बनता है- अपने पैरों को गर्म में डुबोएं। नहीं, हम बिल्कुल मजाक नहीं कर रहे हैं!

कभी-कभी नींद न आना ठीक है लेकिन अगर हर रोज़ ऐसा हो रहा है तो यह चिंताजनक है। क्योंकि अनिंद्रा कई परेशानियों का कारण बन सकती है जैसे:

1.प्रोडक्टिव न होना
2.थकान
3.तनाव
4.इमोशनल और मेंटल ब्रेकडाउन
5.त्वचा को नुक्सान

अनिद्रा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यही कारण है कि स्वस्थ रहने के लिए कम से कम सात से आठ घंटे सोना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या होगा अगर आपको नींद न आती हो? यही वह समय है जब ये घरेलु उपाय काम आ सकता है

पैर डुबोने के लिए ऐसे तैयार करें पानी

1. एक टब लें और उसमें गर्म पानी डालें। पानी का तापमान जांचने के लिए आप थर्मामीटर का उपयोग कर सकती हैं। यह 40 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए।
2. अब इसमें दो चम्मच एप्सम सॉल्ट मिलाएं और अगर आप चाहें, तो अतिरिक्त विश्राम के लिए आवश्यक एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें भी डाल सकती हैं।
3. इस गर्म पानी में अपने पैरों को 10 से 15 मिनट तक डुबोकर रखें।
4. अपने पैरों को सुखाने के लिए एक तौलिया लें।
5. अब अपने पैरों को मॉइस्चराइज़ करें और कंबल ओढ़ कर सो जाएं।

गर्म पानी में पैर डुबोना आपको किस तरह से मदद कर सकता है

1. यह आपके शरीर को आराम देने में मदद करेगा

अगर आप दिन भर हील्स पहनती हैं, तो आप जानती हैं कि कितना दर्द होता है। कई बार, यह बेचैनी आपको सोने भी नहीं देती। लेकिन जब आप अपने पैरों को गर्म पानी में भिगोती हैं, तो यह आपके पैरों की मांसपेशियों को आराम देता है और आपको शांत महसूस कराता है।

एक बार इस हैक को ट्राय करके देखें। चित्र : शटरस्टॉक

2. यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है

सर्दियों के मौसम में, आपके पैर जमे हुए महसूस होते हैं, भले ही आपने मोज़े पहने हों। ठंडे पैर लेकर सोने में बहुत तकलीफ होती हैं। लेकिन अगर आप इस हैक को फॉलो करती हैं, तो शायद ही आपको स्लीप मोड में आने में कोई समय लगेगा।

3. यह ऊर्जा के प्रवाह को चैनलाइज़ करने में मदद करता है

कठोर मांसपेशियों में रक्त प्रवाह में बाधा आती है, लेकिन एक बार जब उन्हें आराम मिलता हैं, तो रक्त प्रवाह में सुधार होता है, जो ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह श्वास और हृदय गति में भी सुधार करता है, जो आपको शांत करने में मदद करता है, जिससे अच्छी नींद को बढ़ावा मिलता है।

तो, अगली बार जब आपको नींद न आये, तो बस अपने पैरों को गर्म पानी में भिगोएं और शांति से सोएं।

यह भी पढ़ें – डियर गर्ल्‍स, प्‍लीज अब आलस छोडिए क्‍योंकि हर रोज नहाना है आपकी सेहत के लिए जरूरी

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अगला लेख