लॉग इन

कहीं आप भी अंगूठियां पहन कर तो नहीं धोती हाथ, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताए हाथ धोने के जरूरी नियम

अंगूठियां, बैंगल्स और घड़ी बैक्टीरियाज के वे ठिकाने हैं, जिन्हें हम हाथ धोते वक्त इग्नोेर कर देते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे धोने चाहिए अच्छी तरह हाथ।
हाथ धोने में ये गलती ज्‍यादातर महिलाएं करती हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक
योगिता यादव Updated: 25 Apr 2022, 18:18 pm IST
ऐप खोलें

कोरेाना वायरस कोविड-19 के समय में हाथ धोना सबसे ज्या‍दा जरूरी है। बार-बार यही कहा जा रहा है कि अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन से धोकर ही हम कोरोना वायरस से बच सकते हैं। पर कहीं आप भी अंगूठियां, घड़ी या बैंगल्स पहन कर तो हाथ नहीं धो रहीं? भारत सरकार के स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने एक बार फि‍र से हाथ धोने के जरूरी नियमों की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

कोरोना वायरस से बचने के लिए अभी तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। जबकि इसके मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। WHO ने पहले ही कहा हाथ धोने और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करके ही इससे बचा जा सकता है। इसलिए भारत सरकार के स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय सहित सभी स्वास्‍थ्‍य संगठन और कार्यकर्ता बार-बार हाथ धोने की पैरवी कर रहे हैं।

बार-बार हाथा धोना ही कोरोना वायरस से बचने का तरीका है। चित्र: शटरस्‍टॉक

यह वायरस हाथों के द्वारा आंख, नाक या मुंह को छूने पर व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप दिन में कई बार हाथ धोएं। खासतौर से तब जब आप बाहर से आएं या बाहर से आई किसी चीज को छूएं। पानी और साबुन की अनुपस्थिति में अल्कोहल बेस्ड सेनिटाइजर से हाथों को सेनीटाइज करना जरूरी है।

ये है हाथ धोने का सही तरीका

भारत सरकार के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर हाथ धोने का सही तरीका बताया। हालांकि आप पहले से ही हाथ धोने के बारे में जानती हैं, फि‍र भी इस वीडियो के मुताबिक आपको हाथ धोने में बिल्कुल भी जल्दीबाजी नहीं करनी चाहिए। कम से कम 40 से 60 सैकंड तक आपको अपने हाथों को किसी अच्छे साबुन या हैंडवॉश से धोना चाहिए।

क्या आप अच्छी तरह हाथ धो रहीं हैं

हमें पता है कि आप लगातार हाथ धो रहीं होंगी और सेनीटाइज भी कर रहीं होंगी। पर क्या आप वाकई अच्छी तरह से हाथ धो रहीं हैं? न न… नाराज होने की जरूरत नहीं है। हमें पता है कि आप बच्ची नहीं हैं, फि‍र भी कुछ ऐसी गलतियां हैं जो ज्या‍दातर महिलाएं हाथ धोने के दौरान करती हैं। अकसर महिलाएं ब्रेसलेट, बैंगल्स और अंगुलियों में अंगूठियां पहने रहती हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ये सभी ऑर्नामेंट्स बैक्टीरिया और वायरस के ठिकाने हो सकते हैं। इन्हें पहने रहकर आप हाथ धोने के बावजूद वायरस को छुपने की जगह देती हैं। इसलिए हाथ धोने से पहले इन सबको उतार देना चाहिए।

हाथाेें के साथ-साथ उनमें पहनी जाने वाली एसेसरीज को साफ करना भी जरूरी है। चित्र: शटरस्‍टॉक

सही तरीका यह है कि इन ऑर्नामेंट्स को भी हर बार साबुन से अच्छी तरह धोएं। मगर हाथों और अंगुलियों से निकालकर। ताकि बैक्टीरियाज को छुपने की कोई भी जगह न मिले।

हाथ धोने के बाद उन्हें सुखाना भी है जरूरी

कोरोनावायरस और अन्य बैक्टीरियाज से बचने के लिए सिर्फ हाथ धोना ही काफी नहीं है। बल्कि आपको हाथों को ठीक से सुखाना भी जरूरी है। असल में किसी तौ‍लिया या टिशू पेपर से हाथों को पोंछना वह रबिंग मेथड है, जिससे बैक्टीरिया की बची हुई संभावना को खत्म किया जा सकता है।

कुछ लोगों का मानना है कि ब्लो ड्रायर हाथों को सुखाने के लिए ज्यादा बेहतर है, क्योंकि यह हीट पर काम करता है। पर विशेषज्ञ इसका इस्तेमाल न करने की सलाह देते हैं। यह आपके हाथों को तो सुखाता है पर यह संक्रमण को सोख कर उसे फैलाने में भी मददगार हो सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

इसलिए ठीक से हाथ धोने के बाद हमेशा किसी तौलिया या टिशू पेपर से हाथों को रगड़ कर पोंछें।

योगिता यादव

कंटेंट हेड, हेल्थ शॉट्स हिंदी। वर्ष 2003 से पत्रकारिता में सक्रिय। ...और पढ़ें

अगला लेख