लॉग इन

Foods for Weight Loss : चिया सीड्स से लेकर फैटी फिश तक, आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकते हैं ये 6 खाद्य पदार्थ

Published on:10 March 2024, 12:30pm IST

कोई भी खाद्य पदार्थ वजन घटाने की गारंटी नहीं देता है, लेकिन ऐसे कई स्वस्थ विकल्प हैं। जब वजन घटाने की बात आती है, तो फाइबर न सिर्फ संतुष्टि देता है, बल्कि यह पाचन को धीमा कर देता है। इसके कारण ही लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

1/7
कैसे वजन कम करने में मदद करते हैं खाद्य पदार्थ (foods for weight loss)

कोई भी खाद्य पदार्थ वजन घटाने की गारंटी नहीं देता है, लेकिन ऐसे कई स्वस्थ विकल्प हैं, जो स्वस्थ आहार के हिस्से के रूप में शामिल होने पर वजन घटाने की कोशिश में मदद कर सकते हैं। भोजन और नाश्ते में शामिल खाद्य पदार्थों में फाइबर या प्रोटीन या दोनों मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व हमें लंबे समय तक तृप्त रखने में मदद करते हैं।

2/7
चिया सीड्स (Chia seeds for weight loss)

जब वजन घटाने की बात आती है, तो फाइबर न सिर्फ संतुष्टि देता है, बल्कि यह पाचन को धीमा कर देता है। इसके कारण ही लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। साथ ही, लो कैलोरी भी वजन घटाने का सामान्य तरीका है। चिया बीज फाइबर से भरपूर होने के अलावा लो कैलोरी वाला भी होता है। इसकी एक सर्विंग लगभग 2 बड़े चम्मच के बराबर होता है। यह दैनिक फाइबर की लगभग एक चौथाई जरूरतों को पूरा करता है। चिया बीजों को भोजन में शामिल करना आसान है। विशेष रूप से पुडिंग, बेरी जैम और एनर्जी बॉल्स जैसे खाद्य पदार्थों के रूप में चिया सीड्स लिया जा सकता है।

3/7
वसायुक्त मछली (Fatty fish for weight loss)

सी फ़ूड खासकर फैटी फिश पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होते हैं। सी फ़ूड में प्रोटीन की मात्रा भी अधिक होती है, जो भूख को कम करने में मदद करता है। यह हमें लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। ताज़ी मछली सबसे बढ़िया है, लेकिन फिश फ़िललेट्स, फ्रोज़न झींगा भी खाया जा सकता है। कैन सी फ़ूड भी लिया जा सकता है। वजन घटाने के लिए कम तेल-मसाले में तैयार सैल्मन, सार्डिन या निकोइस फिश भी खाये जा सकते हैं।

4/7
क्रुसिफेरस सब्जियां (Cruciferous vegetables for weight loss)

क्रुसिफेरस सब्जियों में ब्रोकोली, फूलगोभी, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, केल और अरुगुला जैसी डार्क ग्रीन पत्ते वाली सब्जियां खाई जा सकती हैं। इन सब्जियों के नियमित सेवन से कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है। ये सूजन कम करने में मदद कर सकती हैं। क्रुसिफेरस सब्जियों में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट भी कम होते हैं। ये नॉन स्टार्च फूड किसी भी वजन घटाने वाली डाइट प्लान के लिए एकदम सही है। गैर-स्टार्चयुक्त अतिरिक्त बनाते हैं। इन सब्जियों को पूरे सप्ताह में शामिल करना आसान है। इन्हें सलाद या स्मूदी के रूप में लिया जा सकता है।

5/7
साबुत अनाज (Whole grain for weight loss)

वजन कम करने के लिए पास्ता, ब्रेड और चावल जैसे स्टार्च को बहुत सीमित करने की जरूरत नहीं है। ध्यान यह रखना है कि इन सभी के लिए साबुत अनाज वाले प्रोडक्ट का चुनाव किया जाये। विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के अलावा, साबुत अनाज जैसे कि गेहूं, ब्राउन राइस और क्विनोआ में फाइबर होता है, जो हमें संतुष्ट महसूस कराता है। साथ ही, हमारा शरीर और मस्तिष्क कार्बोहाइड्रेट से मिली ऊर्जा पसंद करता है। इसलिए प्रोटीन और स्वस्थ वसा के साथ इन खाद्य पदार्थों का सेवन प्रोसेस्ड कार्ब्स और शुगर क्रेविंग को कम करने में मदद कर सकता है।

6/7
सेब (Apple for weight loss)

सब्जियों की तरह फल किसी भी स्वस्थ वजन घटाने की योजना के लिए स्मार्ट योजना है। हाई वाटर सामग्री और फाइबर के कारण सेब पेट भरने का एहसास देता है और यह कैलोरी में भी कम होटा है। इसे किसी भी समय खाया जा सकता है। सेब सलाद, सूप और स्मूदी में मिलाए जा सकते हैं।

7/7
फर्मेन्टेड फ़ूड (Fermented food for weight loss)

आंत का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है। फर्मेन्टेड फ़ूड प्रतिरक्षा और अच्छे पाचन में मदद करने के अलावा, इंटेस्टिनल पाथ में गुड बैक्टीरिया का हेल्दी संतुलन बनाता है। फैट बर्न करने में भी यह मदद कर सकता है। प्रोबायोटिक्स के अच्छे स्रोतों में केफिर, दही, घर का बना सॉकरौट और टेम्पेह शामिल हैं। प्रीबायोटिक्स जैसे कि केला, शतावरी, बीन्स और प्याज खाई जा सकती है। भोजन में प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों के कुछ टुकड़े या सिप शामिल करने का लक्ष्य रखें, जो स्वस्थ आंत बैक्टीरिया के लिए ईंधन प्रदान करते हैं।

NEXT GALLERY