लॉग इन

शरीर को ठंडा रखने से लेकर मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने तक, सेहत के लिए अमृत से कम नहीं है मटके का पानी

Updated on:17 April 2022, 12:29pm IST

पुराने समय में लोग मटके का पानी पिया करते थे। मगर अब फ्रिज के आगे इसका स्वाद हर कोई भूल गया है। गीली मिट्टी की महक और सौंधी मिट्टी के स्वाद के साथ मटके का पानी आपके शरीर को कई लाभ दे सकता है। गर्मियों में मटके का पानी पीने के कई फायदे हैं। चलिये जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

1/5

आपके शरीर को ठंडा रखे - मटके का पानी गर्मियों में आपको ठंडा रख सकता है। पुराने जमाने में जब फ्रिज नहीं हुआ करते थे, तो लोग मटके का पानी पिया करते थे, क्योंकि यह वाकई में पानी ठंडा कर सकता था। मटके वेपराइजेशन के सिद्धांत पर काम करते हैं, जो पानी को ठंडा करने में मदद करता है। क्योंकि मिट्टी का घड़ा पानी सोखता है, यह धीरे-धीरे पानी को ठंडा कर देता है।

2/5

3/5

मेटाबॉलिज्म बूस्ट करे - जब हम प्लास्टिक की बोतलों में रखा पानी पीते हैं तो उसमें बिस्फेनॉल A या बीपीए जैसे जहरीले रसायन होते हैं, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। यह टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करता है। वहीं, मिट्टी के बर्तन में पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है और आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है।

4/5

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचाए - हीट स्ट्रोक या सनस्ट्रोक गर्मियों में होने वाली बेहद आम समस्या है। मगर मटके से मिलने वाले विटामिन और मिनरल, शरीर में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखते हैं। साथ ही, आपके शरीर को ठंडा रख सकते हैं।

5/5

एसिडिटि दूर करे - मानव शरीर की प्रकृति एसिडिक होती है, जबकि मिट्टी एल्कालाइन होती है। इसलिए मटके का पानी हमारे शरीर की एसिडिक प्रकृति के साथ रीएक्ट करता है और सही पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करता है। यही कारण है कि मटका का पानी पीने से एसिडिटी और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

NEXT GALLERY