लॉग इन

Vitamin D foods : अपनी विंटर डाइट में शामिल करें 7 फूड्स, नहीं होगी विटामिन डी की कमी

Updated on:22 December 2023, 12:09pm IST

यह इम्यूनिटी से लेकर ब्रेन की कार्यप्रणाली तक हर चीज़ के लिए जरूरी है। आज आपको बताते है कि धूप के अलावा किन खाद्य पदार्थों से आपको विटामिन डी मिल सकता है।

1/7
फैटी फिश

जो लोग धूप में नहीं निकल पाते है और नॉन वेज का सेवन भी करते है तो उनके लिए फैटी फिश विटामिन डी की पुर्ति के लिए बिल्कुल सही है। सैल्मन, ट्राउट, मैकेरल और ट्यूना जैसी वसायुक्त मछलियां विटामिन डी प्राप्त करने के लिए बहुत अच्छी है। उदाहरण के लिए, पका हुआ सैल्मन का 3.5-औंस (100-ग्राम) सेवन लगभग 360 IU विटामिन डी प्रदान कर सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

2/7
अंडे की जर्दी

यदि आपको अंडे खाना पसंद है तो अंडे की जर्दी विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है। इसकी मात्रा अलग-अलग हो सकती है, अगर आप भरपूर सूरज की रोशनी लेते है तो आपको ज्यादा मात्रा में इसकी सेवन नहीं करना पड़ेगा। लेकिन अगर आप बिल्कुल भी धूप नहीं ले रहें है को आपको इसके सेवन की जरूरत है। चित्र- अडोबी स्टॉक

3/7
मशरूम

जिन लोगों को नॉन वेज खाना पसंद नहीं है वे लोग मशरूम का सेवन कर सकते है। कुछ प्रकार के मशरूम, जैसे शिइताके और मैताके, में विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है। जब इनकी खेती की जाती है तो ये सूरज के संपर्क में आने से अच्छी मात्रा में विटामिन डी बनाते है। चित्र- अडोबी स्टॉक

4/7
फोर्टीफाइड खाद् पदार्थ

ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जो आप रोज खाते है और उसमें विटािन डी होता है। लेकिन यदि आप सूरज के संपर्क मे नहीं आते है तो केवल आपको उनका सेवन बढ़ा देना चाहिए। फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थो में सारे डेरी उत्पाद आते है जैसे दूध, दही, पनीर, मक्खम। प्लांट बेस्ड फोर्टीफाइड खाद्य पदार्थों में सोया, बादाम दूध जैसी चीजें आती है। चित्र- अडोबी स्टॉक

5/7
कॉड लिवर ऑयल

यदि आप मछली नहीं खाते हैं, तो कॉड लिवर ऑयल सप्लीमेंट एक अच्छा विकल्प है। विटामिन डी से भरपूर होने के अलावा, कॉड लिवर ऑयल में विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड भी अधिक मात्रा में होता है। कॉड लिवर ऑयल के एक बड़े चम्मच में 1,300 IU से अधिक विटामिन डी हो सकता है। चित्र- अडोबी स्टॉक

6/7
फोर्टिफाइड अनाज और ओटमील

सुबह के नाश्ते में हम दलिया जरूर खाते है। जिसमें विटामिन डी होता है। जो लोग दलिया नहीं खाते है उनकों भी शायद दलिया खाना शुरू कर देना चाहिए। आप आसानी से इसका सेवन बढ़ा सकते है। कोई भी फोर्टिफाइड अनाज चुनते समय, उसके लेबल में ये जांच जरूर करें कि उसमें अच्छी मात्रा में विटामिन डी हो। चित्र- अडोबी स्टॉक

7/7
टोफू

अगर आप वीगन डाइट को फॉलो करते है तो कुछ टोफू उत्पाद विटामिन डी के बहुत अच्छे स्रोत होते है, ये प्लांट बेस्ड विटामिन डी का बेहतरीन स्रोत है। टोफू का चयन करते समय आपको उसके लेबल की जांच जरूर करनी चाहिए ताकि उसमें अतिरिक्त मात्रा में विटामिन डी हो। चित्र- अडोबी स्टॉक

NEXT GALLERY