लॉग इन

सन बर्न और सन टैन से राहत दिलाता है दही, आप भी ट्राई करें मेरी मम्मी का बताया दही वाला फेस मास्क

हम अपने स्किन केयर के लिए कई बार घर की प्राकृतिक चीजें लगाना ही पसंद करते है। उनमें से एक है दही तो क्या दही को चहरे पर लगाना सही है।
दही प्रोबायोटिक्स का एक अच्छा स्रोत होता है। चित्र: शटर स्टॉक
संध्या सिंह Published: 6 May 2023, 17:00 pm IST
ऐप खोलें

स्किन केयर के लिए कई लोग महंगे और कैमिल फ्री प्रोडक्टस लगाना ही पसंद करते है। क्योकि ये स्किन पर किसी भी तरह का हानिकारक प्रभाव नही छोड़ते है। लेकिन कुछ लोगो ऐसी चीजें भी अपने चहरे पर लगा लेते है जो शायद स्किन के लिए अच्छी न हो, क्योंकि उन्हे पता नही होता है कि उनकी स्किन पर ये चीज सूट करेगी भी या नही।

दही सभी के घर में आसानी से उपल्बध होती है इसलिए लोग इसे बहुत ज्यादा अपने चेहरे को साफ करने के लिए इस्तेमाल करते है। कई महिलाएं पार्लर जाकर पैसे खर्च नही करना चाहती है तो वे ब्लीच की तह इसे इस्तमाल करती है। कई बार कैमिकल वाले उत्पादों से बचने के लिए महिलाएं दही का उपयोग करती है।

कैसे होता है दही आपकी स्किन के लिए फायदेमंद

सूजन को कम करती है

डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन ने बताया कि दही में प्रोबॉयोटिक्स होते है जो की अच्छे बैक्टिरिया होते है और चहरे से सूजन को कम करते है। यह त्वचा को आरम देते है और स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखते है। साथ ही दही को चेहरे पर लगाने से काफी रिलैक्स भी महसूस होता है।

जानिए घर पर कैसे कर सकती हैं दही फेशियल। चित्र: शटरकॉक

एक्सफोलिएट करती है

डॉ अंकुर सरीन के अनुसार दही में लैक्टिक एसिड की मौजूदगी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है और नई, स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं को बनाने में मदद करती है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और त्वचा और बालों की प्राकृतिक चमक को बढ़ावा देता है।

पोर्स को कम करती है

दही का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। दही में बड़े पोर्स को कम करने का गुण होता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपके चेहरे के बड़े पोर्स को सिकोड़ने में मदद करता है। हफ्ते में दो बार चेहरे पर दही लगाने से रोमछिद्रों का आकार कम करने में मदद मिलती है। विटामिन ई और जिंक जैसे पोषक तत्व त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं और इसे स्मूद करते है।

सूरज की क्षति से बचाता है

गर्मी के मौसम में सनबर्न होने की संभावना होती है और जो बहुत अधिक यात्रा करते हैं।
सूरज की क्षति का इलाज घर पर किया जा सकता है, और इसके लिए दही गो-टू इंग्रीडिएंट होगा। दही नुकसान के बाद त्वचा को शांत करने में मदद करता है। दही में जिंक की मात्रा त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करती है।

हाइपरपिग्मेंटेशन

हाइपरपिग्मेंटेशन में स्किन कई जगाहों पर डार्क हो जाती है । त्वचा के कुछ क्षेत्रों में अतिरिक्त मेलेनिन उत्पादन के कारण कुछ क्षेत्रों में त्वचा का रंग गहरा हो जाता है।

इसे दही की मदद से दूर किया जा सकता है। जब दही को त्वचा पर लगाया जाता है, तो दही में मौजूद लैक्टिक एसिड प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है और पिगमेंटेशन के धब्बों को दूर करता है।

दही में लैक्टोबैसिलस और बिफीडोबैक्टीरिया जैसे प्रोबायोटिक्स या लाइव बैक्टीरिया भी होते हैं। चित्र: शटरस्टॉक

कैसे दही का इस्तेमाल

दही नींबू फेस पैक

दही में कुछ बूंद नींबू का रस, शहद और खीरा मिलाएं। मिश्रण को पीस कर चिकना पेस्ट बना लें।

पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। अपनी त्वचा को गुनगुने पानी से धो लें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

यह मेलेनिन पीगमेंट को हल्का करने में मदद करता है और आपके रंग को एक समान त्वचा टोन देकर बढ़ाता है।

दही और बेसन का फेस पैक

दही में थोडा़ सा बेसन मिला लीजिए, एक अच्छा पेस्ट बना लें।

इस पैक को अपने चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं। इसे धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।

इससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आएगा।

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख