लॉग इन

Healthy food option : बिज़ी लेडीज के लिए हेल्दी ऑप्शन हैं ये 5 तरह के फूड्स, जानिए क्यों

अक्सर घर और ऑफिस संभालने वाली महिलाओं के पास समय की कमी होती है। इसलिए वे खाने पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। यहां विशेषज्ञ ऐसे 5 फ़ूड बता रही हैं, जो न सिर्फ पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते हैं, बल्कि इन्हें खाना भी आसान है।
बिजी महिला को नियमितता के साथ हेल्दी फैट और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाना चाहिए। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 16 Nov 2023, 09:30 am IST
इनपुट फ्राॅम
ऐप खोलें

वर्किंग महिलाओं के पास वक्त बहुत कम होता है और जिम्मेदारी दोहरी। उन्हें ऑफिस वर्क के साथ-साथ परिवार की देखभाल करने, ऑफिस और घर का प्रबंधन करना पड़ता है। इसलिए उन्हें विशेष रूप से अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। उनका नाश्ता, भोजन और रात का खाना भी पौष्टिक होना चाहिए। इससे उनका फिजिकल और मेंटल हेल्थ भी मजबूत रह पायेगा। उन्हें अपने भोजन में कुछ ऐसे फ़ूड को शामिल करना होगा, जो न सिर्फ टेस्टी हो, बल्कि हेल्दी भी। यहां विशेषज्ञ आपको 5 ऐसे फ़ूड के बारे में बता रही हैं, जिन्हें हर बिजी महिला अपनी डाइट में शामिल कर सकती (5 foods for busy women) हैं।

कौन-कौन से तत्व हैं जरूरी (Nutrients for busy women)

प्रोफेशनल और पर्सनल फ्रंट पर आगे बढ़ने के लिए पॉवर के साथ-साथ एनर्जी की भी जरूरत पड़ती है। इसलिए बिजी महिला को अपने भोजन में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। प्रोटीन लंबे समय तक तृप्त रखने के साथ-साथ पॉवर और एनर्जी भी देगा। पानी, विटामिन, मिनरल और फाइटोन्यूट्रिएंट्स के लिए प्लांट बेस्ड फ़ूड और होल ग्रेन को शामिल करना जरूरी है।

मेटाबोलिज्म और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान

बिजी महिला को नियमितता के साथ हेल्दी फैट और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन खाना भी जरूरी है। मेटाबोलिज्म और फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देना जरूरी है।चयापचय के लिए दैनिक मल्टीविटामिन शामिल करें। ब्रिस्क वाक करना भी जरूरी है। किसी भी प्रकार की गतिविधि एनर्जेटिक बनाती है। क्योंकि यह ब्लड फ्लो को बढ़ाती है और तनाव से राहत देती है।

यहां हैं 5 फ़ूड, जिन्हें हर व्यस्त महिला को अपने डेली डाइट में शामिल करना चाहिए (5 best food for busy women)

1 ओटमील या जई का दलिया (Oatmeal)

ओटमील में कार्ब्स और प्रोटीन होते हैं। इसमें फल और नट्स ऐड-ऑन करने से यह और अधिक फायदेमंद हो जाता है। इसे खाने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसे खाने के बाद दिन भर भूख नहीं लगती है। इसमें मौजूद कैलोरी, कार्ब्स और प्रोटीन किसी भी बिजी महिला को दिन भर एनर्जेटिक बनाये रख सकता है।

ओटमील में फल और नट्स ऐड-ऑन करने से यह और अधिक फायदेमंद हो जाता है। चित्र : अडोबी स्टॉक

2. बेरी (Berries)

किसी भी प्रकार के बेरी जैसे कि ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी सूजन से लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। किसी कारण से सूजन हो गयी है, तो यह शरीर का उपचार कर सकता है। मांसपेशियों के दर्द को कम कर सकती है। दर्द और सूजन को कम करने के लिए आप कभी भी कम से कम बेरीज की एक सर्विंग खा सकती हैं।

3. सेम (Beans)

बीन्स फाइबर का एक बड़ा स्रोत हैं। फाइबर हृदय रोग, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन संबंधी बीमारी से बचाता है। बोवेल मूवमेंट और अन्य तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए बीन्स जरूरी है।

4. बादाम (Almond)

स्वास्थ्यप्रद नट्स में से एक है बादाम। यह एक बेहतरीन रिकवरी फूड है, क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होता है। एक मुट्ठी भर बादाम दैनिक मैग्नीशियम का 20% प्रदान करता है। यह मिनरल शरीर में ऊर्जा के उत्पादन में सहायता करता है। बोंस और मसल्स के कार्य में मदद करता है।विटामिन ई, विटामिन ए और ओमेगा 3 फैटी एसिड का स्रोत बादाम कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रित करता है। बिजी वीमेन इसे स्नैक्स के रूप में कभी भी ले सकती हैं।

बादाम एक बेहतरीन रिकवरी फूड है, क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होता है।चित्र : अडोबी स्टॉक

5. ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)

ग्रीक योगर्ट में रेगुलर दही (Regular Curd) की तुलना में अधिक प्रोटीन होता है। यह कैल्शियम का भी अच्छा स्रोत है। यह प्रोबायोटिक्स प्रदान करता है, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। संभव हो तो प्लेन ग्रीक योगर्ट चुनें। इस पर अपना पसंदीदा टॉपिंग जैसे कि ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, फ्रूट या कुछ चॉकलेट चिप्स भी डालकर खा सकती हैं। रोजाना एक से दो कप लो फैट वाले ग्रीक योगर्ट का सेवन आप कर सकती हैं। यह वजन कंट्रोल करने में भी मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें :- ब्लोटिंग और गैस का आजमाया हुआ नुस्खा है घरेलू मसालों से तैयार पेय, जानिए इसके फायदे और बनाने का तरीका

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख