लॉग इन

Power Nap : काम के बीच में एक छोटी सी झपकी आपको बना सकती है एनर्जेटिक, जानें कब लें पॉवर नैप

आमतौर पर हम सोचते हैं कि झपकी केवल बच्चों के लिए है। पर यह बड़ों के लिए भी है। यदि सही समय पर पॉवर नैप ली जाए तो यह दिन भर के लिए व्यक्ति को ऊर्जावान बना सकती है।
एनएसडीआर नींद, तनाव, एंग्जायटी और यहां तक कि लर्निंग में भी मदद कर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक
स्मिता सिंह Published: 9 Jul 2023, 12:30 pm IST
ऐप खोलें

पॉवर नैप यानी कुछ देर की नींद या झपकी सभी लोगों के लिए जरूरी है। कुछ लोग रात की अपर्याप्त नींद की भरपाई के लिए दिन में आराम की झपकी लेते हैं। कुछ लोग शिफ्ट जॉब करते हैं, इसलिए रात में काम करने कि अपनी स्पीड को बढ़ाने के लिए पॉवर नैप लेते हैं। यदि आप भी अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए झपकी के फायदे जानना चाहती (power nap benefits) हैं, तो अलग-अलग शोध पर आधारित यह आलेख पढ़ें।

तरोताजा महसूस कराती है (Power Nap for Freshness)

करेंट हेल्थ साइंस जर्नल के अनुसार, झपकी रात में सोने की क्षमता पर अनुकूल प्रभाव डालता है। यह नींद को रिजुवेनेट करता है। यह तरोताजा महसूस करने में मदद करता है। इससे पूरे दिन बेहतर तरीके से जगा जा सकता है। यह ऊर्जावान बनाती है, जिससे अगले चार – छह घंटों के लिए सतर्क हो सकती हैं।

कितने देर का पावर नैप (Time of Power Nap)

अमेरिका का नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन के अनुसार, पावर नैप एक छोटी झपकी है। यह 30 मिनट से कम होनी चाहिए। झपकी अधिकतम 20 मिनट की होनी चाहिए। एक्सपर्ट यह 30 मिनट से अधिक नहीं होना चाहिए। शरीर 20 मिनट बाद गहरी नींद में प्रवेश करने लगता है। गहरी नींद से जागने से घबराहट हो सकती है। घबराहट या उनींदापन स्थिति स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। शरीर को लगने लगता है कि और अधिक सोने की जरूरत है, क्योंकि मस्तिष्क पहले से ही गहरी नींद की स्थिति में जाना शुरू कर चुका होता है।

वयस्कों के लिए फायदेमंद (Power Nap for Adults) 

पावर नैप के साथ व्यक्ति नींद के हल्के चरण में रहते हैं। जब 30 मिनट से अधिक समय तक सो रहे होते हैं, तो जागना अधिक कठिन होता है। हल्की नींद से जागने की तुलना में अधिक देर तक सोने से सुस्ती महसूस की जाने लगती है। वयस्कों के लिए पावर नैप अधिक फायदेमंद है।

यहां हैं फायदे

1 मूड स्विंग में सुधार (Power Nap boost Mood)

करेंट हेल्थ साइंस जर्नल के अनुसार, झपकी लेने से आराम महसूस करने, थकान कम करने, सतर्कता बढ़ाने और मूड स्विंग में सुधार होने में मदद मिल सकती है। देर रात में काम करने वाले लोगों को यह रिचार्ज करने में मदद कर सकती है। इससे उनींदापन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का खतरा कम हो जाता है।

झपकी थकान कम करने  में मदद कर सकती है। चित्र: शटरस्टॉक

2 प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा ((Power Nap boost Immune System)

झपकी लेने से प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ावा मिल सकता है। तनाव कम हो सकता है। झपकी दिल को स्वस्थ रख सकती है। 30 मिनट की समय सीमा जरूर याद रखनी चाहिए। इससे यह रात की नींद में बाधा नहीं बनाती है। लंबी झपकी रात में सोने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है

इन 2 बातों का रखें ख्याल

1 दोपहर में लें झपकी (Power Nap in Afternoon)

अमेरिका का नेशनल स्लीप फ़ाउंडेशन के अनुसार, रात की नींद के बहुत करीब झपकी (power nap benefits) नहीं लेनी चाहिए। उठने के समय और बिस्तर पर जाने के समय के बीचोबीच यानी दोपहर में झपकी लेनी चाहिए। 10 से 20 मिनट का अलार्म सेट करें। इससे यह निश्चित हो पाएगा कि उठने पर घबराहट के बजाय सतर्क महसूस करेंगी

रात की नींद के बहुत करीब झपकी नहीं लेनी चाहिए। चित्र:शटरस्टॉक

2 शांत और आरामदायक जगह (Cool and Calm Place for Power Nap)

आराम करने के लिए सही जगह ढूंढें। झपकी लेने के लिए ठंडी, अंधेरी, शांत और आरामदायक जगह का चुनाव करें। यदि आँखों पर रोशनी का आभास होता है, तो सूती के स्कार्फ से आँखें ढंकने कि कोशिश करें। अपने शेड्यूल के अनुसार, पॉवर नैप लेना निश्चित करें।

यह भी पढ़ें :- अधूरी नींद मूड खराब ही नहीं करती, मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ा सकती है, जानिए कैसे

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख