लॉग इन

ये 4 संकेत बताते हैं कि किसी लड़की को शुरु होने वाली है पहली माहवारी

अमूमन लड़कियों को पहली बार पीरियड तब आते हैं, जब वे या तो किसी फंक्शन में शामिल हुई होती हैं या एग्जाम दे रही होती हैं। ये स्थितियां पहले पीरियड के ट्रॉमा को और भी बढ़ा देती हैं। इस स्थिति से बचने लिए जरूरी है कि आप पीरियड आने के संकेतों को पहचान न लें।
पीरियड 8 से 14 साल के बीच कहीं भी शुरू हो सकता है। चित्र : एडॉबीस्टॉक
संध्या सिंह Updated: 24 Jan 2024, 08:32 am IST
ऐप खोलें

अमून 12 से 14 साल के बीच लड़कियों को पीरियड स्टार्ट हो जाते हैं। कई लड़कियों को जब उनके फर्स्ट पीरियड आते हैं, तो शायद उन्हें इसका अंदाजा नहीं होता। हालांकि अब स्कूलों में सभी लड़कियों को इसके बारे में बताया जाने लगा है। पर जब ये आते हैं, तो अचानक ही आते हैं और जिससे ज्यादातर लड़कियां परेशान हो जाती हैं। पर अगर ध्यान दिया जाए तो पहली बारी माहवारी आने के संकेतों को भी पहचाना जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे।

आपकी छोटी बहन या आपकी बेटी के पीरियड की शुरुआत की भविष्यवाणी करने के लिए हालांकि अभी तक कोई सटीक तरीका नहीं है। लेकिन मानसिक और व्यावहारिक रूप से इसके लिए तैयार रहना अच्छा है। ताकि जब ये आपको पहली बार हो तो आपको सब कुछ मेस होता हुआ न लगे। तो चलिए जानते है कि आप अपने पीरियड से पहले अपने शरीर के संकेतों से अपने पीरियड का पता कैसे लगा सकते है।

आपके मेंसुरेशन आने वाले हैं इसका एक बड़ा संकेत यह है कि आपके स्तन बढ़े हो जाते है। चित्र- अडोबी स्टॉक

वो 4 संकेत जो आपके पहले पीरियड के संकेत देते है

सबसे पहला संकेत है आपकी उम्र

आप सोचती होंगी कि आपके मेंसुरेशन कब शुरू होगा यह निर्धारित करने में उम्र सबसे बड़ा कारक होगी। लेकिन, केवल उम्र इसके बारे में नहीं बताती है। अधिकांश लड़कियों में प्यूबर्टी 11 साल की उम्र के आसपास शुरू होता है, लेकिन यह 8 से 14 साल के बीच कहीं भी शुरू हो सकता है। तभी आपका शरीर एक बच्चे से एक वयस्क के रूप में विकसित होता है।

आपके स्तन और शरीर पर बाल विकसित होते हैं, वास्तव में, आप सामान्य रूप से बहुत अधिक बढ़ते हैं। आपको मुंहासे भी हो सकते हैं और मूड में बदलाव का अनुभव हो सकता है जो वास्तव में भावनात्मक परेशानी का कारण बन सकता है। इन बदलावों को नोटिस करना शुरू करने के लगभग एक साल बाद आपको शायद मेंसुरेशन शुरू हो जाएगा, जो कि ज्यादातर लड़कियों के लिए 12 साल की उम्र के आसपास होता है।

आपको ब्रा की जरूरत महसूस हो सकती है

आपके मेंसुरेशन आने वाले हैं इसका एक बड़ा संकेत यह है कि आपके स्तन बढ़े हो जाते है। अब, इसका मतलब यह नहीं है कि आपके स्तन जितने बड़े होंगे, आपके पीरियड की संभावना उतनी ही अधिक होगी लेकिन, स्तनों का बढ़ना प्यूबर्टी के पहले लक्षणों में से एक है।

जब आपके स्तन कोमल हो जाएंगे और थोड़े उभरे हुए महसूस होंगे, तो यह पहला संकेत है कि वे विकसित हो रहे हैं। यह थोड़ा कष्टकारी हो सकता है लेकिन यह एक संकेत है कि आपके पीरियड लगभग एक वर्ष दूर है।

योनि से डिस्चार्ज भी पहली बार पीरियड आने के संकेत हो सकते है। चित्र: शटरस्टॉक

प्यूबिक हेयर का बढ़ना

प्यूबिक हेयर जैसा कि आपने सुना होगा, आपके स्तनों का विकास शुरू होने के तुरंत बाद आते हैं। सबसे पहले आप मुलायम रोएंदार बाल देखेंगे जो आपकी योनी के आसपास और आपकी प्यूबिक हड्डी पर दिखाई देने लगेंगे, समय के साथ यह धीरे-धीरे गहरा और तीव्र होता जाएगा। आपके प्यूबिक पर बाल उगने के कुछ समय बाद आपके पीरियड आने चाहिए।

योनि से डिस्चार्ज होना

योनि स्राव आमतौर पर एक स्पष्ट या सफेद-सा, चिपचिपा तरल पदार्थ होता है जो आपकी योनि से आता है, हालांकि यह अलग-अलग हो सकता है। यह आपके शरीर में बदलते हार्मोन के कारण होता है और यह आपकी योनि को खुद को साफ और नमीयुक्त रखने का एक तरीका है ताकि अच्छे बैक्टीरिया विकसित हो सकें और आप स्वस्थ रह सकें। अगर आपको भी ये संकेत मिल रहें है तो इसका मतलब है कि आपके पीरियड लगभग एक वर्ष से छह महीने में शुरू हो सकते है।

ये भी पढ़े- इन 7 कारणों से पीरियड्स में कम या ज्यादा हो सकता है आपका ब्लड फ्लो

 

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख