#ProudToBleed: ये 5 टिप्स बना सकते हैं आपके पीरियड सेक्स को और भी साफ और सुरक्षित
सेक्स! जब आप यह शब्द सुनती हैं, तो मन में निश्चित ही एक सुखद एहसास होता है। पर अगर हम पीरियड सेक्स की बात करें, तो सबसे पहले मन में थोड़ी झिझक, घबराहट और आश्चर्य की भावना उत्पन्न होती है! साथ ही, यह सवाल भी मन में उठता है कि क्या वाकई लोग ऐसा करते होंगे! जी हां…. आपकी शंकाओं को दूर करने के लिए बता दें कि जितना आपने सोचा होगा उससे कहीं ज्यादा लोग पीरियड सेक्स का आनंद लेते हैं। खासतौर से महिलाएं!
हालांकि यह 100% सुरक्षित है। पर इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि आप इसके साथ कितनी सहज हैं। कुछ महिलाओं के लिए, मासिक धर्म द्रव, प्राकृतिक स्नेहन और सेक्स ड्राइव में संभावित वृद्धि के कारण और भी मजेदार होता है।
हालांकि, पीरियड्स के दौरान सेक्स करना है या नहीं ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। यह निर्णय पूरी तरह से आपका है, कि आप और आपके साथी इसमें सहज हैं या नहीं।
अगर आप पीरियड सेक्स करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पीरियड सेक्स रेगुलर सेक्स के मुकाबले थोड़ा जटिल और असुरक्षित हो सकता है तो, आपको कुछ सावधानियां ज़रूर बरतनी चाहिए –
पीरियड सेक्स को सेफ और सुलभ बनाने के लिए जानिए कुछ जरूरी टिप्स
1. अपने पार्टनर के साथ बात करें
इसकी शुरुआत करने से पहले यह जरूरी है कि आप दोनों आपस में इस मुद्दे पर बात करें। उनसे पूछें कि वे कैसा महसूस करते हैं और अपने विचारों और चिंताओं को साझा करें। रिश्ते से जुड़ी हर चीज की तरह, पीरियड सेक्स के बारे में भी संवाद महत्वपूर्ण है। कुछ भी शुरू करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप दोनों एक जैसा ही सोच रहे हों।
2. एक तौलिया का प्रयोग करें
कोई भी अपनी चादर पर दाग लगाना नहीं चाहता है। सौभाग्य से, यह समस्या एक तौलिया के साथ हल हो सकती है। शुरू करने से पहले बस अपने बिस्तर पर एक तौलिया बिछाएं और बाद में उन्हें वॉशिंग बकेट में डाल दें। हम एक गहरे रंग का तौलिया चुनने की सलाह देंगे।
3. पीरियड सेक्स से पहले अपने फेमिनिन प्रोडक्ट को हटा दें
चाहे आपने मेंस्ट्रुअल कप पहना हो या टैम्पोन, इसे सेक्स करने से पहले निकाल दें। कुछ भी शुरू करने से पहले अपने स्त्री उत्पाद को हटा देना सबसे अच्छा है। ताकि भूलने का जोखिम न हो।
4. कंडोम और बर्थ कंट्रोल का प्रयोग ज़रूर करें
सिर्फ इसलिए कि आपको पीरियड्स हो रहे हैं इसका मतलब यह नहीं है कि आप गर्भवती नहीं हो सकती। इसके अलावा पीरियड्स के दौरान संक्रमित होने का खतरा भी अधिक होता है – जैसे एसटीडी या अन्य वेजाइनल संक्रमण। इसलिए, अपने पार्टनर और खुद की सुरक्षा के लिए कंडोम का ज़रूर इस्तेमाल करें।
5. खुद को अच्छे से साफ करें
पीरियड सेक्स काफी मेस्सी हो सकता है। इसलिए सेक्स के तुरंत बाद खुद अच्छे से पानी और हल्के साबुन से साफ करें। ऐसे में शावर लेना सबसे बेहतर है! इसके अलावा, अगर सेक्स करने के बाद आपको ज्यादा दर्द या जलन महसूस होती है तो चिकित्सक को ज़रूर दिखाएं।
यह भी पढ़ें : #ProudToBleed : पीरियड्स में हर बार काम आते हैं मम्मी के बताए ये 5 नुस्खे