ये हैं वे 4 आश्चर्यजनक बदलाव, जो अंडरवियर पहनना बंद करने पर होते हैं
अंडरवियर पहनना हम सबके लिए कोई डेली रूटीन या कोई हैबिट फॉलो करने जैसा है। हम अपने बचपन के दिनों से ही उन्हें रोज़ाना पहनते आ रहे हैं, चाहे कुछ भी हो। लेकिन, हम उन्हें क्यों पहनते हैं? क्या उन्हें न पहनना, स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है?
जी हां… ये सच हैं ! हालांकि यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, यही वजह है कि ज्यादातर लोग इसे आज़माने से कतराते हैं। लेकिन एक बार आप ऐसा करना छोड़ देती हैं, तो आपको कुछ हफ्तों के बाद बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ दिखाई देने लग जाएंगे। साथ ही, समय के साथ आप काफी कम्फर्टटेबल भी महसूस करेंगी।
आइये जानते हैं कैसे….
1. ये संक्रमण के खतरे को कम करता है
किसी भी तरह का संक्रमण बुरा और दर्दनाक हो सकता है और कोई भी ऐसा नहीं चाहता। कुछ अंडरवियर, विशेष रूप से सिंथेटिक, हवा को बहने से रोकते हैं, अतिरिक्त नमी और रोगाणुओं को फंसाते हैं। जो आगे संक्रमण के लिए प्रजनन भूमि तैयार करते हैं, जिससे यूटीआई (UTI) या यीस्ट इन्फेक्शन भी हो सकता है।
2. कम इरिटेशन और जलन
इरिटेशन और जलन महिलाओं द्वारा महसूस की जाने वाली आम समस्याएं हैं। अगर आप की भी यही समस्या हैं, तो अंडर वियर न पहनना आपको इस दर्दनाक स्थिति से छुटकारा दिला सकता है।
अंडरवियर जो खराब-फिटेड हैं, वे घर्षण का कारण बन सकते हैं। जिससे योनि और उसके आसपास इरिटेशन की समस्या आती है। अगर आपके अंडरवियर की फिटिंग अच्छी नहीं है, तो उसे बाय-बाय कह देना ही उचित है।
3. आराम देता है
आप ऐसा सोच सकती हैं कि अंडरवियर न पहनना आपके लिए असुविधाजनक होगा। मगर ये आपकी सोच से बिल्कुल विपरीत है। ऐसा करने से आप ज्यादा आरामदायक महसूस करेंगी। और चूंकि वहां कोई नमी नहीं होगी इसलिए यह दुर्गंध को भी दूर रखता है, जिससे आप और भी ज्यादा अच्छा महसूस करेंगी|
4. बैक्टीरिया से बचाव होगा
आपकी अंडरवियर की चॉइस आपके इंटिमेट हाइजीन को प्रभावित कर सकती है। अंडरवियर ना पहनना आपको कई तह के बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाएगा। साथ ही अंदरूनी हिस्सों को भी सुरक्षित रखेगा।
यह भी पढ़ें – क्या आपकी योनि को भी एक्सफोलिएशन की जरूरत होती है? जानिए इस बारे में सब कुछ