लॉग इन

बेबी प्लान करना चाहती हैं तो इन 4 चीजों पर आप दोनों को देना होगा ध्यान

महिलाओं में आजकल इनफर्टिलिटी की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। इससे बचाव के लिए घरेलू उपचार के माध्यम से फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। जिससे मां बनने में कोई रूकावट नहीं रहेगी।
इनफर्टिलिटी की समस्या से बचाव के लिए आजमएं दिए गए टिप्स को। चित्र- शटर स्टॉक
ऐप खोलें

इनफर्टिलिटि यानि बांझपन न केवल आपकी फैमिली प्लानिंग में बाधा बनती है, बल्कि यह आप दोनों को मानसिक तनाव का भी शिकार बना देती है। इस समस्या का घरेलू उपचार के माध्यम से निवारण किया जा सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर को पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। इसके साथ कुछ हॉर्मोनल बदलाव के कारण भी ऐसा होता है। इसके लिए अपनी डाइट में घरेलू चीजें को शामिल कर इससे बचाव किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 3 अलग-अलग कारणों से हो सकता है आपकी एड़ी में दर्द, एक्सपर्ट बता रहें इसके कारण और उपचार

क्या कहते हैं डॉक्टर

दस सालों से आयुर्वेदिक उपचार कर रहे बाजपेई क्लीनिक के मैनेजिंग डायरेक्टर व आयुर्वेदाचार्य डॉ उत्कर्ष बाजपेई कहते हैं संतुलित आहार न लेने व गलत लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या लोगों में देखी जा रही है। इनसे शुक्राणुओं की गुणवत्ता और घनत्व कम हो रहा है।
इसके बेहतर उपचार के लिए हेल्दी डाइट के साथ घरेलू चीज़ों का सेवन करना होगा। जिससे इस समस्या का निवारण किया जा सके। डॉक्टर के अनुसार 25 से 30 प्रतिशत लोगों में यह समस्या देखी जा रही है।

घरेलू उपचार के माध्यम से फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। चित्र: शटरस्टॉक

बेहतर सेक्स और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय

1 आयुर्वेदिक चूर्ण का करे सेवन

डॉ उत्कर्ष कहते हैं कि इनफर्टिलिटी की समस्या से निजात पाने के लिए अश्वगंधा, शतावरी, सफेद मूसली, कौंच बीज को 100-100 ग्राम की बराबर मात्रा में लेना होगा। इसके बाद इसे एक साथ मिलाकर चूरन बनाना होगा। बने हुए चुरन का सेवन सुबह-शाम एक-एक चम्मच दूध के साथ करना होगा। इससे इस समस्या से तीन से चार माह में आराम मिलेगा। अश्वगंधा, सतावरी, सफेद मूसली, कौंच बीज का सेवन सेक्स संबंधी समस्या के लिए किया जाना लाभकारी माना गया है।

2- दालचीनी भी है लाभकारी

दालचीनी को भोजन में प्रयोग करने के साथ बांझपन की समस्या में भी उपयोग किया जाता है। दालचीनी हार्मोनल समस्या को दूर करने के लिए कारगर साबित हो सकता है। इसके सेवन से गर्भधारक करने में महिलाओं को मदद मिलती है। इसके सेवन के लिए दालचीनी का पाउडर गर्म पानी के साथ लेना होगा। इसके अलावा दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है। इससे इनफर्टिलिटी की समस्या को समाप्त किया जा सकता है।

3 तिल का तेल

शरीर के लिए तिल का तेल लाभकारी है। इसे बॉडी को कई तरीके से लाभ मिल सकता है। बांझपन की समस्या का समाधान भी इससे किया जा सकता है। जानकारी के लिए बता दें तिल के तेल से पेट में मालिश करने से ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है साथ ही रक्त का संचार गर्भशय में बराबर होता है।
इससे फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा तिल के तेल का सेवन खाने के तौर पर किया जा सकता है। तिल का तेल शरीर को इस समस्या से निजात दिला सकता है।

दिए गए चार टिप्स से आपको मिलेगा लाभ। चित्र: शटरस्टॉक

4 कद्दू के बीज

कद्दू की सब्जी का सेवन हर कोई करता है। लेकिन आप यह नहीं जानत होगें की कद्दू की सब्जी के साथ इसके बीज भी फायदेमंद हैं। कद्दू के बीज सेक्स से संबंधी समस्या में लाभकारी हैं। इसके सेवन से फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। इसमें विटामिन और मिनरल्स प्रचूर मात्रा में होता है।
एक चम्मच हर रोज सेवन करने से प्रजनन क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल आप स्नैक्स के तौर पर भी कर सकती हैं। शरीर में कद्दू के बीज जाने से गर्भाशय में दिक्कत दूर हो जाती है।

यह भी पढ़ें Masturbation Mistakes : मास्टबरेशन के दौरान की गई ये 7 गलतियां आपके निजी अंग को पहुंचा सकती हैं नुकसान

सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख