लॉग इन

स्किन पर लाना है बेबी जैसा गुलाबी निखार, तो अपनी डेली डाइट में शामिल करें ये 3 तरह के जूस

अगर आपको भी अपने गालों पर गुलाबी ग्लो चाहिए तो आब आपको ब्लश लगाने की जरूरत नहीं है बल्कि आपको लाल रंग के इन जूस की जरूरत है।
अनार के रस में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 2 Mar 2024, 14:40 pm IST
ऐप खोलें

अपने गालों पर गुलाबी रंग का ग्लो पाने के लिए क्या आप भी मेकअप और ब्लश का ही इस्तेमाल करती है। लेकिन कई लोगों को अपने गालों पर गुलाबी निखार काफी पसंद होता है इसलिए आप इसको प्राकृतिक तरिके से भी पा सकती है। आपको आप हम तीन लाल रंग के जूस के बारे में बताने जा रहें है जो आपके गालों को गुलाबी निखार देने में मदद कर सकता है।

आपको गालों पर रेड ग्लो पाने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में भी सुधार करना चाहिए। आप जो भी खाते है वो आपके चेहरे पर नजर आता है। अगर आप कुछ अच्छा खाते है तो वो आपके चेहरे को खिला हुआ और फ्रेश महसूस कराने में मदद करता है, लेकिन अगर आप हेल्दी नहीं खाएंगे तो उससे आपका चेहरे को थका हुई और मुराझाया सा लग सकता है। शारीरिक गतिविधि से रक्त संचार बढ़ता है, जिससे आपके गालों को प्राकृतिक चमक मिल सकती है। इसके अलावा खूब पानी पीने से आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और कॉम्प्लेक्शन को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

चलिए जानते है गालो पर लाल चमक पाने के लिए कौन सा जूस पिएं

1 अनार का जूस

अनार के रस में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अनार का रस त्वचा की बनावट में सुधार करना है और उसे एक लाल चमक देने में मदद करता है। अनार का रस हाइड्रेटिंग होता है और इसमें प्राकृतिक शर्करा और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो त्वचा में नमी बनाए रखते है।

अनार का जूस बनाने के लिए आपको चाहिए

5 से 6 बड़े अनार

ऐसे बनाएं अनार का जूस

सबसे पहले अनार का दालों को निकाल लें। दानों को एक ब्लेंडर में डालें। तब तक मिलाएं जब तक कि सभी दाने कुचल न जाएं । इसमें आमतौर पर 15 से 20 सेकंड से अधिक समय नहीं लगता है।

जूस को छलनी से छान लें। छलनी में जो गूदी बचा हो उसको भी दबा कर अच्छे से जूस निकाल लें।

सर्व करने के लिए जूस को गिलास में डालें। 5 से 6 बड़े अनार से लगभग 4 कप रस निकल जाएगा। आप इसमे थोड़ा नमक भी मिला सकते है।

स्ट्रॉबेरी का जूस आपके डाइट में एक ताज़ा और पौष्टिकता जोड़ने में मदद कर सकता है। चित्र : शटरस्टॉक

2 स्ट्रॉबेरी का जूस

स्ट्रॉबेरी का जूस आपके डाइट में एक ताज़ा और पौष्टिकता जोड़ने में मदद कर सकता है और इसकी उच्च विटामिन सी सामग्री और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण त्वचा की चमक बढ़ाने में मदद कर सकती है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

स्ट्रॉबेरी का जूस बनाने के लिए आपको चाहिए

ताजी स्ट्रॉबेरी 2 कप
शहद 1-2 बड़े चम्मच
पानी या नारियल पानी 1-2 कप
बर्फ के टुकड़े

ऐसे बनाएं स्ट्रॉबेरी का जूस

सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धो कर साफ कर लें उसके बाद इसे एक ब्लेंडर में डाल कर ब्लेंड कर लें।

ब्लेंडर में 1-2 बड़े चम्मच शहद या अपना पसंदीदा स्वीटनर मिलाएं। इसमें अधिक मीठा न डालें क्योंकि स्ट्रॉबेरी का स्वाद मीठा होता है।

ब्लेंडर में 1-2 कप पानी या नारियल पानी डालें। पानी की मात्रा इस बात पर निर्भर करेगी कि आप अपना रस कितना गाढ़ा या पतला चाहते हैं।

स्ट्रॉबेरी, स्वीटनर और पानी को एक साथ मिलने तक मिलाएं। यदि आप ठंडा जूस पसंद करते हैं तो आप ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

किसी भी गूदे या बीज को हटाने के लिए स्ट्रॉबेरी के रस को एक महीन जाली वाली छलनी या चीज़क्लोथ के माध्यम से छान लें।

त्वचा सम्बन्धी समस्यायों में फ़ायदेमन्द रहेंगे वाटरमेलन मोजितो। चित्र : शटरस्टॉक

3 तरबूज का जूस

तरबूज पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें ए, बी और सी जैसे विटामिन होते हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण देने के लिए एक साथ काम करते हैं। ये विटामिन कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने, त्वचा को चमकदार बनाने और स्किन को तरोताजा रखने में मदद करता है।

तरबूज का जूस बनाने के लिए आपको चाहिए

टकड़ों में कटे हुए तरबूज़ 4 कप
ताजा निचोड़ा हुआ नीबू का रस 1 बड़ा चम्मच
बर्फ के टुकड़े

ऐसे बनाएं तरबूज का जूस

सबसे पहले तरबूज का छिलका और बीज निकाल कर टुकड़ों में काट लें।

तरबूज के टुकड़ों को ब्लेंडर में डालें। अधिक स्वाद के लिए तरबूज के टुकड़ों पर ताजा नीबू का रस निचोड़ें।

तरबूज को चिकना और तरल होने तक अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।

यदी जरूरत हो तो आप जूस को छान सकते है। छाने हुए तरबूज के रस को सर्विंग गिलास में डालें।

तरबूज के जूस को तुरंत सेवन करें आप इसे बर्फ भी डल सकते है यदि आपको पसंद है तो।

ये भी पढ़े- चिपकू टाइप बाल हैं, तो ये 5 प्राकृतिक उपाय ऑयली हेयर की समस्या दूर कर सकते हैं

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख