लॉग इन

Multani mitti hair mask : लंबे, घने और चमकदार बालों के लिए ट्राई करें ये 3 मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क

पोषक तत्वों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी बालों की जड़ से सफाई करती है। यह बालों की कंडीशनिंग कर उन्हें चमकदार, लंबा और घना बनाती है। जानते हैं मुल्तानी हेयर पैक का किस तरह बालों पर इस्तेमाल करें।
सभी चित्र देखे
मुल्तानी मिट्टी में शुष्क त्वचा को ठीक करने के सभी गुण होते हैं। बस इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। चित्र : अडोबी स्टॉक
स्मिता सिंह Published: 7 Dec 2023, 23:02 pm IST
इनपुट फ्राॅम
ऐप खोलें

मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक स्कैल्प को पोषण और आराम देने में मदद कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी पाकिस्तान के शहर मुल्तान से सभी जगह आई। बरसों से भारतीय महिलाएं इसे सौंदर्य के लिए इस्तेमाल करती आ रही हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक घटक का उपयोग फेस पैक के अलावा हेयर केयर प्रोडक्ट में भी प्राथमिक घटक के रूप में किया जा सकता है। इस मिट्टी में अवशोषक गुण होते हैं। यदि आप अपने बालों की समस्या (multani mitti hair mask) से परेशान हो गई हैं, तो एकबार इसका बालों पर प्रयोग कर देखें। हेयर केयर की दिनचर्या में शामिल मुल्तानी मिट्टी प्राकृतिक रूप से अत्यधिक तेल को अवशोषित कर लेती है। रूसी को खत्म करती है। इससे स्कैल्प और बाल दोनों साफ और कंडीशंड हो जाते है।

यहां हैं बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के 5 फायदे

मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद इनग्रीडीएंट है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों को खत्म कर देती है। बालों को भी यह लंबा, घना और स्वस्थ (multani mitti hair mask) बनाती है।

1 मुल्तानी मिटटी की बालों की सफाई (Multani mitti cleanliness)

मुल्तानी मिट्टी सभी प्रकार के बालों के लिए फायदेमंद होती है। यह बालों को गहराई से साफ करने में मदद करती है। यह रूखेपन और फ्रिज्ज़ीनेस को कम कर अच्छी तरह से कंडीशनिंग करती है।
मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक हेयर क्लींजर (multani mitti hair mask) के रूप में काम करती है। यह बालों और स्कैल्प को गहराई से साफ कर बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।

सबसे प्राचीन सौंदर्य प्रसाधन है मुल्तानी मिट्टी । चित्र : शटरस्टॉक

2 स्ट्रैंड्स को मजबूत करता है (Strong strands)

मुल्तानी मिट्टी मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे खनिजों का समृद्ध स्रोत है। यह सभी प्रकार के रूसी और लाइनिंग को खत्म करके स्कैल्प को स्वस्थ बनाती है। यह बालों के विकास को बेहतर बनाने के लिए रोम छिद्रों को मजबूत करने का भी काम करती है।

3 ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है (Improve blood circulation)

मुल्तानी मिट्टी बालों के रोमों को उत्तेजित करती है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है। ब्लड सर्कुलेशन वास्तव में बालों के विकास को बढ़ा सकता है। यह बालों को घना बना सकता है।

4 डैमेज हेयर रिपेयर करता है (damage hair repair)

रासायनिक उपचार से हुई क्षति का यह उपचार करती है। बालों की जड़ों को पोषण और मजबूत बनाने में मदद करती है। यदि ऑयली स्कैल्प परेशान कर रही है, तो मुल्तानी मिट्टी समस्या का वन-स्टॉप समाधान साबित हो सकती है। अपने अवशोषक गुणों के लिए जानी जाने वाली मुल्तानी मिट्टी सभी अतिरिक्त तेल को अवशोषित कर सकती है और हेल्दी स्कैल्प दे सकती है।

बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कैसे करें

हेयर पैक के रूप में

मुल्तानी मिट्टी का उपयोग घरेलू हेयर मास्क या हेयर पैक के रूप में किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी युक्त हेयर केयर प्रोडक्ट का उपयोग कर सकती हैं। मुल्तानी मिट्टी को डायरेक्ट भी एप्लाई कर सकती हैं। हेयर पैक को बहुत लंबे समय तक न छोड़ें। यह स्कैल्प को शुष्क कर सकता है। यह जलन पैदा कर सकता है। ड्राई हेयर और ड्राई स्कैल्प वाले लोग इसका सावधानी के साथ उपयोग करें।

मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक (Multani Mitti DIY Hair Pack)

1 रूसी के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक

नींबू के रस एंटी बैक्टीरियल गुणों वाले होते हैं। जब इसे मुल्तानी मिट्टी के साथ मिलाया जाता है, तो यह रूसी से लड़ने वाले एक शक्तिशाली मिश्रण में बदल जाता है!

कैसे तैयार करें

2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस डालें।
सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं और मिश्रण से धीरे-धीरे अपने स्कैल्प पर मालिश करें। बालों को गुनगुने पानी से धोने से पहले करीब 15-20 मिनट तक इंतजार करें। इस हेयर मास्क को हफ्ते में एक बार लगाएं।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
मुल्तानी मिट्टी हेयर फॉल से भी बचा सकती है। चित्र : शटरस्टॉक

2 बालों के विकास के लिए मुल्तानी मिट्टी हेयर पैक

मुल्तानी मिट्टी बालों को कंडीशन (multani mitti hair mask) करती है और रूसी से भी लड़ती है।

कैसे तैयार करें

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल के साथ 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें।
इसका प्रयोग सप्ताह में 2 बार किया जा सकता है।

3 कर्ली बालों के लिए हेयर मास्क

जब मुल्तानी मिट्टी को दही के साथ मिलाया जाता है, तो यह सूखे, घुंघराले बालों का उपचार (multani mitti hair mask) करता है। दही हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ करने में मदद करते हैं।

कैसे तैयार करें

2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 बड़ा चम्मच दही मिलाएं। इसे अपने स्कैल्प और बालों (Multani mitti hair mask) पर लगाएं। 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। इसे सप्ताह में एक या दो बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें – रूखे और दोमुंहे बालों का भी उपचार है रोज़मेरी ऑयल, जानिए ये कैसे करता है काम

स्मिता सिंह

स्वास्थ्य, सौंदर्य, रिलेशनशिप, साहित्य और अध्यात्म संबंधी मुद्दों पर शोध परक पत्रकारिता का अनुभव। महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत करना और नए नजरिए से उन पर काम करना, यही लक्ष्य है। ...और पढ़ें

अगला लेख