लॉग इन

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन कन्या राशि के जातकों को किडनी की समस्या से रखेगा दूर

पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से आप पेट की सभी समस्याओं से दूर रह सकती हैं। यह त्वचा को मुहांसों की समस्या से दूर रहने में मदद करता है।
ये है कन्या राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 12 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। काम के दबाव के कारण आपको तनाव का अनुभव हो सकता है। संतुलित जीवन शैली के साथ स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। सूर्य के प्रभाव से आपके आत्म-सम्मान में कमी आ सकती है। अधिक सुस्ती के कारण आपको शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। भरपूर आराम करें और हेल्दी खाना खाने से आप लंबे समय तक स्वस्थ रह सकते हैं। साथ ही यह आपकी ऊर्जाशक्ति को बढ़ाने में मदद करेगा। अपने विचारों और पाचन तंत्र पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि यह आपके परेशानी का कारण बन सकती है। वहीं मीट का सेवन कम करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहेगा।

 

एक बार जब अपने आंतरिक मुद्दों को हल करना सीख जाएंगे तो आप सभी समस्यायों का समाधान निकाल सकती हैं। यह आपकी अस्वस्थ इच्छाएं हैं, जो आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं। परिस्थितियों को देखते हुए आपको काम से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बताने की जरूरत है। सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें। सुबह जगने का एक वक्त निर्धारित कर सकते है, और वीकेंड पर भी इस दिनचर्या को फॉलो करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। यह आपको तनाव से दूर रहने में मदद कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें:   आपकी त्वचा की सभी समस्याओं को दूर कर सकता है हेम्प ऑयल, एक्सपर्ट जानिए इसके फायदे

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख