लॉग इन

आज भावनात्मक और शारीरिक रूप से परेशान रह सकते हैं वृश्चिक राशि के लोग

दिनचर्या को नियमित रूप से फॉलो करना सेहत के लिए अनिवार्य है। संतुलित आहार का सेवन स्वस्थ रहने में आपकी मदद कर सकता है।
ये है वृश्चिक राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 3 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

खराब स्वास्थ्य की वजह से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आप भावनात्मक और शारीरिक दोनों ही रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। वही कुछ लोगों के लिए सेहत के मामले में आज भी चीजें पहले की तरह ही रहेंगी।

सप्ताह के पहले दिन कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी, लेकिन उसके बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना है। आपकी शारीरिक शक्ति और ऊर्जा के स्तर में भी सुधार हो सकता है। दिन के मध्य में पेट की समस्याओं को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। नतीजतन, आपको इस दिन अपनी दिनचर्या में सुधार करना चाहिए। राशिफल के हिसाब से आप सकारात्मक विचार के साथ अपने मानसिक तनाव को दूर रख सकते हैं।

किसी मित्र की सलाह पर आप किसी योग शिविर में शामिल होने पर विचार कर सकते हैं। वहां जाने से आपको स्वास्थ्य संबंधित सलाह, भावनात्मक स्थिरता और मानसिक शक्ति मिल सकती है। आप अपने फिटनेस पर पूरा ध्यान देते हैं। आत्म-देखभाल एक ऐसा क्षेत्र है जहां आप हमेशा इतने मजबूत नहीं होते हैं।

यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि आराम करना और खुद के प्रति ध्यान देना दोनों ही आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। 15 तारीख के बाद परियोजनाओं में अर्चन आने की संभावना है, और आपके तनाव से ग्रषित रह सकते हैं। अपने व्यायाम के बाद थोड़ी देर शरीर को आराम देना जरूरी है। वैकल्पिक रूप से, रात में समाचार देखने के बजाय, अपनी किसी पुरानी पुस्तक को पढ़ना शुरू करें। मौन के इन संक्षिप्त समय के बाद आप अधिक स्फूर्तिदायक और तरोताजा महसूस करेंगे।

यह भी पढ़े : दूध-मक्खन से लेकर रंगीन सेब-शिमला मिर्च तक, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहे ये गंभीर स्वास्थ्य जोखिम

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख