लॉग इन

धनु राशि के जातको को संतुलित रखेगा व्यायाम और योग का अभ्यास

व्यायाम और योग का अभ्यास शारीरिक रूप से संतुलित रहने में मदद करता है। मेडिटेशन की मदद से आप अपने दिमाग और मन को शांत रख सकती हैं।
ये है धनुराशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 12 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य को प्रथम प्राथमिकता देने की जरूरत है। आपका सकारात्मक विचार व्यवसाय और जीवन में सफल होने में मदद करेगा। आज आपको सेहत को लेकर एक बड़ा झटका लग सकता है। आज आप अपनी मस्तिष्क प्रक्रिया से परेशान रह सकती हैं। मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए थकावट, बाजू और कंधे में दर्द निमोनिया के लक्ष्न हो सकते हैं। इसलिए इस वक्त अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रहकर आप सेहत को संतुलित रख सकती हैं। सही भोजन के साथ आप खुदको स्वस्थ रख सकती है। भोजन हमेशा खूब चबा-चबाकर आनंदपूर्वक तरीके से करें, यह आपके पाचनक्रिया को ठीक रखने में मदद करता है। ऐसा करने से आप पेट की समस्याओं से दूर रह सकती हैं।

 

लंबे समय से चली आ रही आदतन बीमारी जैसे अपच और गठिया के जल्द ठीक होने की संभावना है। समस्यायों को लेकर एहतियात बरतें। मोटापा का मुख्य कारण तैलीय व मीठे पदार्थ होते है, इससे चर्बी बढ़ती है, शरीर में आलस्य एवं सुस्ती  आती है। इन पदार्थों के सेवन से परहेज करके आप खुद को समस्याओं से दूर रख सकती हैं। ठंढी चीज़ों के सेवन से आपके छाती में कफ की समस्या हो सकती है। मैडिटेशन और योग तनावमुक्त रहने में आपकी मदद करेगा। ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। आज बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। बच्चे आज तंदुरुस्त और प्रसन्न रहेंगे।

 

\यह भी पढ़ें:  लेडीज, हर डाइट हर उम्र में फायदेमंद नहीं होती, जानिए कौन सी डाइट है आपके लिए उपयुक्त

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख