लॉग इन

पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन रखेगा मीन राशि के जातकों को स्वस्थ

पर्याप्त मात्रा में पानी के सेवन से आप अंदरुनी रूप से तरोताजा महसूस कर सकते हैं। यह आपको पाचन तंत्र की समस्याओं से दूर रखता है।
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 28 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

मीन राशि पैरों को प्रभावित करती है। बृहस्पति की दशा को देखते हुए लीवर, धमनिया, शुक्राणु, पीयूष ग्रंथि और हॉर्मोन्स पर प्रभाव पर सकता है। थैलेमस, दिमाग के संवेदक अंगो को स्थानांतरण करता है, नेपच्यून के इसे प्रभावित करने की आशंका है। मीन राशि के जातकों को मोटापे और पैरों की समस्या परेशान कर सकती है। सही रास्ते पर चलना आपके लिए उचित रहेगा। 

दिन के बीच में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की जरूरत पड़ सकती है। इस समय आप किसी गंभीर इन्फेक्शन से ग्रषित हो सकते हैं। परिस्थितियों को देखते हुए आपको सेहत पर ध्यान देने की और स्वस्थ भोजन करने की आवश्यकता है। तले भुने खाने की वजह से आपको गैस, अपच और अन्य तरह की पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरे रहेंगे, इसीलिए नियमित रूप से योग और व्यायाम का अभ्यास आपको स्वस्थ रहने में मदद कर सकता है। आपको स्वास्थ्य दिनचर्या को ठीक तरह से फॉलो करने की जरूरत है। ऐसा करने से आपकी आधी परेशानी खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगी। अगर आप मांसाहारी व्यक्ति हैं तो आज मांस के सेवन से वंचित रहना आपके लिए अनिवार्य है। 

आपके बच्चे को चिकित्सीय ध्यान की जरूरत पड़ सकती है। परिवार के साथ समय बिताना आपके मानसिक तनाव को दूर करने में आपकी मदद करेगा। आप अपनी समस्याओं को अकेले ठीक कर सकते हैं। कार्य को लेकर चल रही समस्याएं संभावित रूप से ठीक हो सकती हैं। अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने से आप अंदरूनी रूप से बेहतर महसूस करेंगे।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी सुना है सन चार्ज्ड वॉटर के बारे में? जानिए क्यों खास है आयुर्वेंद में वर्णित यह पानी

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख