लॉग इन

मीन राशि के जातकों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना है महत्वपूर्ण

संतुलित सेहत के लिए मानसिक स्वास्थ्य का सही रहना जरूरी है। योग आपको आंतरिक रूप से शांत रहने में मदद कर सकते हैं।
ये है मीन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 27 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

शाकाहारी भोजन आपके स्वास्थ्य के लिए उचित रहेगा। रोजाना पानी से युक्त भोजन कर सकते हैं। रोजाना सुबह नींबू शहद और पानी का सेवन आपके सेहत के लिए स्वस्थ रहेगा। मेडिटेशन और व्यायाम को अपने दिनचर्या में सम्मिलित कर सकते हैं। मांसाहारी भोजन को नजरअंदाज करें। मुमकिन हो तो सोने के गिलास में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। 

आपको मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है। आप कभी थोड़ी देर के लिए खुश तो कभी नारुष्ट रह सकते हैं। अपको स्वास्थ्य से जुड़े कुछ अच्छे समाचार मिलेंगे। नकारात्मक लोगों से दूर रहना आप के लिए उचित रहेगा। ऐसा न करने से उनके विचार आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। 

दही, मक्खन और बेसन का सेवन कर सकते हैं। भुने तले भोजन को अनदेखा करना उचित रहेगा। सुबह उठते के साथ कुछ मीठा खाना आपको पूरे दिन ऊर्जा से भरपूर रख सकता है। संतुलित आहार के सेवन और मेडिटेशन से आप अपने तनाव को कम कर सकते हैं।

यह भी पढ़े :बदलते मौसम में ट्राई कीजिए मेरी मम्मी की हेल्दी बादाम-केसर ठंडाई रेसिपी

 

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख