लॉग इन

तुला राशि के जातको को पोषक तत्वों के सेवन पर देना होगा ध्यान

अपने संतुलित आहार में पोषक तत्वों का सेवन आपके स्वस्थ सेहत के लिए अनिवार्य है। आप क्या खाते हैं इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है।
ये है तुला राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 3 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और अपने सभी कार्यों को कुशलता से पूरा करेंगे। हालाँकि, आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इस दौरान आप अपच, जोड़ों में दर्द और सिर दर्द से परेशान रह सकते हैं। दिन के मध्य में सेहत के प्रति लापरवाही बरतने से बचें। किसी तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। योग आज आपके लिए लाभदायक प्रतीत होता है। सुबह योग का अभ्यास और पौष्टिक तत्वों का सेवन आपकी सेहत के लिए अनिवार्य है।

दिन के आखिरी कुछ घंटे सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। आपने परिवार के सदस्यों का देखभाल करने की जरूरत पड़ सकती है। आप किसी करीबी के सेहत को लेकर तनाव में आ सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का यह दिन मिले-जुले परिणाम देगा।

वहीं आप आज आनंददायक योजनाओ में व्यस्त रह सकते हैं। आज रात का खाना आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ कर सकते हैं, यह आपको प्रसन्न रखेगा। जब आप घर पर होते हैं तो पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं, बाहर जाते ही अपने स्वस्थ भोजन को पूरी तरह अनदेखा कर देते हैं। क्यों आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अपने खान-पान को लेकर खास ध्यान देने की जरूरत है। आज आप अपने मन पसंदीदा लोगों के साथ वक्त बिता सकते हैं। यह आपके मानसिक तनाव को दूर कर सकता है।

यह भी पढ़े : दूध-मक्खन से लेकर रंगीन सेब-शिमला मिर्च तक, कहीं आपके घर भी तो नहीं आ रहे ये गंभीर स्वास्थ्य जोखिम

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख