लॉग इन

मिथुन राशि के जातक मानसिक स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल

मेडिटेशन और योग की मदद से आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रख सकते हैं। सुबह के समय खुले वातावरण में पैदल चलना आपके दिमाग को शांत रखेगा।
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 9 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। किसी तरह की गंभीर समस्या से परेशानी की बात नही है परंतु अपने शरीर का जांच करवाना उचित रहेगा। आपको आहार में परिवर्तन करने की आवश्यकता पड़ सकती है। आहार में फाइबर युक्त भोजन लेना उचित रहेगा। सुबह की दिनचर्या में व्यायाम को सम्मिलित करना आपको सेहतमंद रहने में मदद कर सकता है। आपको व्यायाम करना अधिक पसंद है परंतु कभी-कभी आलस के कारण आप इसे नज़रअंदाज कर देते हैं। सर्किट ट्रेनिंग या बूट कैंप जैसी गतिविधियों में भाग लेकर आप खुदको व्यस्त रख सकती हैं। व्यायाम का अभ्यास आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।

 

कुछ अप्रत्याशित मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण आप निराश और तनावग्रस्त रहेंगे, यह आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और आपके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं पूरे दिन आप ऊर्जावान और जीवंत रह सकती हैं। सकारात्मक दृष्टिकोण आपको भावनात्मक रूप से संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। अस्थमा के मरीजों को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

 

यह भी पढ़ें:  सेक्सुअली एक्टिव होने से पहले आपको जान लेनी चाहिए सेक्स के बारे में ये 5 जरूरी बातें

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख