सेक्सुअली एक्टिव होने से पहले आपको जान लेनी चाहिए सेक्स के बारे में ये 5 जरूरी बातें

सेक्स को लेकर हमारी सोसायटी में इतने सारे टैबू हैं, कि युवा इसका सही अभ्यास समझ ही नहीं पाते। यही वजह है कि पहली बार सेक्स का अनुभव मिक्स फीलिंग के साथ आ सकता है।
pehli baar sex karne ke liye tips
जानिए क्या है प्रीमैच्यूर एजैक्यूलेशन और इसे रोकने के तरीके. चित्र : शटरस्टॉक

सेक्स को लेकर अब भी हमारे समाज में बहुत सारे टैबू हैं। हम अपने मोबाइल पर पोर्न देख तो सकते हैं, पर अब भी उस पर बात करते हमें शर्मींदगी महसूस होती है। जबकि सेक्सुअली एक्टिव होने से पहले आपको सेक्स संबंधों के बारे में जरूरी चीजें पता हाेनी चाहिए। सेक्स असल में हमें खुद की पसंद और नापसंद को पहचानने का मौका देता है। इसलिए यह जरूरी है कि आप सेक्सुअली एक्टिव होने से पहले पहली बार होने वाले सेक्स के अनुभवों को समझ लें। इसके लिए हमारे साथ डाॅ. क्यूटरस के कुछ जरूरी टिप्स हैं।

यदि आप पहली बार सेक्स करने जा रही हैं तो, मन में थोड़ी झिझक, एंग्जाइटी और एक्ससाइटमेंट होना लाज़मी है। मगर इन सब क एबीच आपको यह भी लग रहा होगा कि पता सब कैसा रहेगा। क्या मैं कुछ अजीब तो नहीं दूंगी? क्या पहली बार सेक्स करने में दर्द होगा? आपके मन में भी यह सब सवाल आ रहे होंगे।

मगर चिंता न करें, क्योंकि आपकी मदद करने के लिए हम हमेशा तैयार हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कुछ टिप्स, जो आपके फ़र्स्ट सेक्स को शानदार और सहज बनेंगी।

अब डॉ तनय नरेंद्र उर्फ डॉ क्यूटरस से जानें फर्स्ट सेक्स को कम्फर्टेबल बनाने के लिए कुछ टिप्स:

यहां देखें उनका पोस्ट :

1. कंसेंट बहुत ज़रूरी है

यह सुनिश्चित करने से ज्यादा सुखद कुछ नहीं है कि दोनों साथी वास्तव में सेक्स करना चाहते हैं। इसलिए अपने साथी के साथ बात करते रहें, उन्हें बताएं कि आप कैसा महसूस कर रही हैं, आपको क्या अच्छा लगता है, क्या नहीं। अपना विचार बदलना ठीक है, और यदि किसी भी समय आप में से कोई एक असहज महसूस कर रहा है, तो एक गहरी सांस लें और जब आप दोनों तैयार हों तो फिर से प्रयास करें।

याद रखें, अगर एक साथी नशे में है या दबाव महसूस कर रहा है तो इसे भी ‘कंसेंट’ नहीं माना जाता है। यहां तक कि सेक्स करने के दौरान भी पूछें कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

2. एंग्जाइटी महसूस करना

पहली बार सेक्स में एंगशियस महसूस करना बेहद आम बात है। ”डॉ. तनय कहती हैं कि ऐसा महसूस करना बिल्कुल नॉर्मल है और इसमें शरमाने की कोई बात नहीं है।” इसलिए सहज महसूस करने के लिए अपने पार्टनर से बातचीत करना बहुत ज़रूरी है। जिससे आप अपने मन के डर और झिझक को खत्म कर सकें।

3. सेक्स के दौरान दर्द होना

यदि आप पहली बार सेक्स कर रही हैं तो आपके मन में यह डर हो सकता है कि पहली बार सेक्स के दौरान दर्द होता है। अगर देखा जाए तो यह बात हर महिला पर लागू नहीं होती है। हर किसी के शरीर का प्रकार अलग होता है और ज़रूरी नहीं है कि आपको दर्द हो।

वैसे भी सेक्स के दौरान दर्द नहीं होना चाहिए, यदि आपको फिर दर्द हो रहा तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉ। क्यूटरस का कहना है कि ”सेक्स के दौरान दर्द न हो इसलिए फोरप्ले पर ज़्यादा ध्यान दें।”

safe sex karne ke fayde
कंडोम का उपयोग ज़रूर करें। चित्र : शटरस्टॉक

4. कंडोम का इस्तेमाल करना न भूलें

जब भी सेक्स करें, कंडोम का इस्तेमाल करना न भूलें। प्रोटेक्शन सबसे ज़्यादा ज़रूरी है, क्योंकि कोई भी अपने फ़र्स्ट एक्सपीरिएन्स को खराब करना नहीं चाहेगा। आप बिल्कुल भी नहीं चाहेंगी की कंडोम की वजह से आपको किसी तरह के संक्रामण या अनचाही प्रेगनेंसी को झेलना पड़े।

5. एंजॉय करें

सेक्स सिर्फ एक यौन गतिविधि नहीं है। इसे अच्छा बनाने के लिए आपको और आपके को एंजॉय करना बहुत ज़रूरी है। इसलिए सभी चीजों को ध्यान में रखते हुये एंजॉय करना न भूलें, आखिरकार यह अनुभव दोबारा लौट कर नहीं आयेगा।

यह भी पढ़ें : क्या पैंटी लाइनर हर रोज यूज किया जा सकता है? या इसके कुछ साइड इफैक्ट्स भी हैं?

  • 111
लेखक के बारे में

प्रकृति में गंभीर और ख्‍यालों में आज़ाद। किताबें पढ़ने और कविता लिखने की शौकीन हूं और जीवन के प्रति सकारात्‍मक दृष्टिकोण रखती हूं। ...और पढ़ें

पीरियड ट्रैकर

अपनी माहवारी को ट्रैक करें हेल्थशॉट्स, पीरियड ट्रैकर
के साथ।

ट्रैक करें
अगला लेख