लॉग इन

मिथुन राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव का करना पड़ सकता है सामना

मेडिटेशन और योग का अभ्यास आपको मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगा साथ ही तनाव को दूर करने में मदद कर सकता है। मानसिक तनाव सेहत को पूर्ण रूप से नुकसान पहुचा सकता है, इसलिए पोष्टिक आहार का सेवन आपके सेहत के लिए अनिवार्य है।
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 24 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

आज आपकी शारीरिक उर्जा बहुत ज्यादा बूस्ट रह सकती है क्योंकि आप नियमित रूप से कार्डियो व्यायाम का अभ्यास करते हैं। साधारण व्यायाम से शुरुआत करना आपको बेबजह के दर्द से बचा सकता है। आपको किसी पार्टी में जाना पड़ सकता हैं इसीलिए संयम से काम लेना उचित रहेगा। 

आज आपको किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या से परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वस्थ खाना खाने की आदत आपके सेहत को स्वस्थ और आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करती है। लंबे समय से चली आ रही बीमारी में आप को सुधार देखने को मिल सकता है। आप की राशिफल के हिसाब से साधारण स्वास्थ्य समस्याएं जैसे अपच, घुटनों का दर्द आपको परेशान कर सकती हैं। इन सभी समस्याओं पर अधिक ध्यान देने की जरूरत नहीं है। अपना अधिक से अधिक ध्यान आंतरिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर देना आपकी सेहत के लिए उचित रहेगा। योग के अभ्यास से आप अपने दिमाग को शांत और स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। 

आपकी चयनशक्ति निर्णय करेगी कि आप कितने स्वस्थ और संतुलित हैं। आपके कार्य करने का दृढ़ निश्चय आपको सकारात्मक परिणाम दे सकता है।  किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या को लेकर चिंतित होने वाली कोई बात नही है। 

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़े : टमाटर की गुडनेस को सेलिब्रेट करने के लिए नोट कीजिए भरवा टमाटर की रेसिपी

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख