मेडिटेशन का अभ्यास करें मिथुन राशि की महिलाएं
आज आप स्वास्थ्य समस्याओं के कारण परेशान रहेंगी। बेफिजूल की बातों को सोचने से, मानसिक रूप से तनावग्रस्त रह सकती हैं। हालांकि, डॉक्टर से मिलकर राय लेना आपको मानसिक रूप से शांत रहने में मदद करेगा। मील स्केप करने से बचें। वहीं पूरे दिन मानसिक रूप से सक्रिय रहने के कारण नींद की कमी महसूस कर सकती है। ऐसी स्थिति में रात को सोने से पहले मेडिटेशन का अभ्यास करने से मदद मिलेगी।
आज कार्यस्थल पर आपको अन्य लोगों की समस्याओं में घसीटा जा सकता है। नए ग्राहक लंबे कार्यों से जुड़े आपके निर्णय पर भरोसा रखेंगे। हर कोई कार्य संबंधी योजनाओं को लेकर आपसे जुड़ने का प्रयास कर सकता है। ऐसे में आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगी। परंतु यह आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने में मददगार रहेगा। साथ ही साथ आज आर्थिक स्थिति कि संतुलित होने की संभावना है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कुछ अच्छी खबर प्राप्त होगी।
परिवार के अन्य सदस्यों के बीच चल रहे तनाव के कारण परिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपको इन समस्याओं में बेवजह घसीटा जा सकता है। ऐसे में एक बेहतर श्रोता की तरह लोगों से बातचीत करें। और किसी भी तरह का निर्णय लेने के लिए हर पक्ष की पूरी जानकारी होना जरूरी है। वहीं पार्टनर से इन मुद्दों पर बातचीत कर सकती हैं। क्योंकि ऐसा न करने से आप दोनों के बीच भी गलतफहमियां पैदा होने की संभावना है। समाजिक जीवन स्थिर रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकती हैं। यह आप सभी के लिए तनाव से एक अच्छा ब्रेक रहेगा। यदि आप सिंगल हैं, तो आज अतीत के किसी व्यक्ति से दोबारा से मुलाकात हो सकती है।
एक्टिविटी टिप – काम शुरू करने से पहले योग और मेडिटेशन का अभ्यास कर सकती हैं।
काम के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – लोगों के साथ धैर्य से पेश आने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी अपनी फ्रेंड के एक्स को डेट कर रही हैं? तो कुछ बातों का ख्याल रखना है जरूरी