लॉग इन

रोजाना व्यायाम के अभ्यास से कर्क राशि के जातक खुद को रख सकते है स्वस्थ

स्वास्थ्य मुश्किल में हो सकता है। इसलिए आज कर्क राशि के लोग अधिक सतर्क रहें।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 20 Feb 2022, 13:08 pm IST
ऐप खोलें

आपका स्वास्थ्य पूरी तरह आपके हाथों में है। इस बात से निराश हो सकते है कि आप कोई भी मनचाही चीजें प्राप्त नही कर पा रहें। आपका यह विचार आपके मानसिक स्वास्थ्य पर हावी हो सकता है और आपको आंतरिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। संतुलित आहार और स्वास्थ्य संबंधित दिनचर्या बनाने के लिए यह उचित समय है। अच्छे परिणाम के लिए इसे रोजाना करना  अनिवार्य है। 

बृहस्पति की दशा को देख कर यह लगता है कि आप अपने स्वास्थ्य को लेकर और ज्यादा चिंतित हो सकते हैं।

आप अपने लिए स्वस्थ जीवन चाहते हैं! ऐसा करना बहुत सरल है, अपने रोजाना के दिनचर्या में कुछ स्वास्थ्य संबंधित चीजों को जोड़कर आप अपने सेहत को बेहतर कर सकते हैं। 

किसी ऐसे व्यक्ति से बातचीत करें जो आपके प्रस्थितियों को बेहतर तरीके से समझता हो, और साथ ही आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करता हो। जब बात मुश्किल व्यायाम की  आएगी तब आपको और ज्यादा एक्टिव होने की जरूरत पड़ेगी। यह आपके शारीरिक और आंतरिक स्वास्थ्य के लिए गेम चेंजर की तरह काम कर सकता है। एक बार आपने इसे शुरू कर दिया तो आप दोबारा आसानी से पीछे नहीं हट पाएंगे। 

सारांश- आज आपका स्वास्थ्य आपके हाथों में है। अपने रोजाना के दिनचर्या में कुछ स्वास्थ्य संबंधित नुस्ख़े जोड़कर आप अपने सेहत को बेहतर कर सकते हैं।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: सोते समय भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, एक्सपर्ट से जानिए इसकी वजह

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख