लॉग इन

बाहरी भोजन से परहेज कर्क राशि के जातकों को रखेगा सेहतमंद

बाहरी तथा अस्वच्छ भोजन आपको गंभीर रूप से अस्वस्थ कर सकते है। इसमें ऐसे कई तरह के तत्व होते हैं जो आपके सेहत के लिए अधिक हानिकारक माने जाते हैं।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 9 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

 

कर्क राशि के जातक आज तनावग्रस्त रह सकते हैं। इन परिस्थितियों में धैर्य और शांति के साथ काम लेने की आवश्यकता है। ऐसा करने से आप सही निर्णय लेने में समर्थ रहेंगी। सुबह ज्यादा से ज्यादा समय घर पर बिताएं। इस समय आप जीवन के साधारण सुखों का आनंद ले सकती हैं। समय अनुसार आस-पड़ोस में लंबी सैर पर जा सकती हैं। अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए पसंदीदा खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं। आप एक प्राकृतिक गृहस्थ हैं, इसलिए घर पर परिवार के साथ समय बिताना आपको तनावमुक्त रखेगा। इस सलाह को गंभीरता से लें क्योंकि तनाव कैंसर सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख स्रोत हो सकता है। 

 

बृहस्पति के प्रभाव से आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में प्रयोग कर सकते हैं। वहीं आपका नकारात्मक दृष्टिकोण विफलता का कारण बन सकता है। आप को नियमित रूप से व्यायाम और योग करने की जरूरत है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकती हैं। यह आपको आंतरिक रुप से प्रसन्न रहने में मदद करेगा।  वहीं सेहत के प्रति अधिक सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि खराब सेहत आपके बाकी कार्यों को प्रभावित कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें:  क्या पैंटी लाइनर हर रोज यूज किया जा सकता है? या इसके कुछ साइड इफैक्ट्स भी हैं?

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख