लॉग इन

कुंभ राशि के जातक सुबह के व्यायाम से अपने शरीर को रख सकते हैं तंदुरुस्त

नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास आपके शारीरिक समस्याओं को दूर रखने में मदद करता है। पौष्टिक आहार में हरी सब्जी और फल का सेवन, आपको सेहतमंद रहने में मदद करेगा।
आज का कुंभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 10 Mar 2022, 21:38 pm IST
ऐप खोलें

शनि के प्रभाव से आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर मिलाजुला रहेगा। छोटी मोटी स्वास्थ्य समस्याएं आप को प्रभावित कर सकती हैं। कुछ जरूरी एहतियात बरत कर आप इन समस्याओं से दूर रह सकते हैं। सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने की आदत आपको पूरे दिन तरोताजा रहने में मदद करेगी। आप दूसरों की तुलना में बीमारी से जल्द ठीक हो सकते है। आप आजाद रहना पसंद करते हैं और ख़ुशमिज़ाज किसम के इंसान है। लेकिन आपको अपने खान-पान को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको हृदय, मांसपेशियों में दर्द, पेट और त्वचा संबंधित समस्याओं से परेशानी हो सकती है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए खुद को रचनात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखना आवश्यक है।

 

इस सप्ताह परिवार और दोस्तों के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा पर जाने से पहले अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतना न भूलें। हेल्थी लाइफस्टाइल के साथ कुंभ राशि की महिलाएं अपनी सेहत को बेहतर कर सकती है। स्वस्थ संतुलित आहार का सेवन आपको इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा। चिंता और चेतना पर कम ध्यान देने की जरूरत है, यह सेहत को नुकसान पहुचा सकती हैं। काम की जगह पर किसी व्यक्ति के साथ हुए आपसी तनाव को सुलझाना बेहतर रहेगा। वहीं महिलाओं को अपने इंटिमेट हेल्थ को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें:  छोलिये के बिना अधूरी है होली, हम यहां लाए हैं हरे चने की सब्जी की रेसिपी

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख