लॉग इन

हाई प्रोटीन नाश्ता है ‘मूंग दाल उत्तपम’, जानिए इसके फायदे और बनाने का तरीका

पौष्टिक आहार लेने से व्यक्ति अनेक बीमारियों को अपने से दूर कर सकता है। इसलिए अपने ब्रेकफास्ट में मैदा और पोषणरहित चीज़ों को सम्मिलित करने की जगह आप मूंग दाल उत्तपम' को अपनी डाइट में शामिल कर सकतीं हैं।
सेहत के लिए फ़ायदेमंद है मूंग दाल उत्तपम। चित्र- अडोबीस्टॉक
Preparation Time 10 mins
Cook Time 20 mins
Total Time 30 mins
Serves 4
ऐप खोलें

ब्रेकफास्ट को दिन की सबसे जरूरी डायट माना गया है। रात भर की 7 से 8 घंटे की ओवरनाइट फास्टिंग के बाद व्यक्ति जब अगली सुबह अपना दिन शुरू करता है तो समग्र स्वास्थ्य विकास के लिए पोषण बहुत जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए बेहतर खानपान बहुत आवश्यक है। लेकिन आजकल की व्यस्त दिनचर्या, अनियमित खानपान और स्वाद की अधिक महत्ता के कारण स्वास्थ्य को अनदेखा करना भी एक बहुत बड़ी समस्या है। पोषणरहित खाने के कारण आजकल लोग कई तरह की समस्याओं से ग्रसित हैं, जिनमें दैनिक स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर कई खतरनाक बीमारियां भी शामिल है।

वहीं, पौष्टिक आहार लेने से व्यक्ति अनेक बीमारियों को अपने से दूर कर सकता है। इसलिए अपने ब्रेकफास्ट में मैदा और पोषणरहित चीज़ों को सम्मिलित करने की जगह आप ‘मूंग दाल उत्तपम’ को अपनी डाइट में शामिल कर सकतीं हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद हैं ‘मूंग दाल उत्तपम’

आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक ‘मूंग दाल’ को हर तरफ पौष्टिक माना जाता है। नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन के अनुसार, मूंगदाल मे कार्बनिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी एलिमेंट्स, और अमीनो एसिड जैसी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य विकास के लिए काफी फायदेमंद होता है।

साथ ही मूंग दाल के सेवन से व्यक्ति को कई तरह की बीमारियों से बचाव करने की शक्ति भी मिलती है।

मूंग दाल में पौष्टिक तत्व होते है जो हृदय स्वास्थ्य को अच्छा रखते है। चित्र-अडोबीस्टॉक

हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है ‘मूंग दाल’

स्वास्थ्य के लिए फायदों के बारे में डायटीशियन निशिका चौधरी बताती हैं कि, मूंग दाल में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को सुधारने में मदद करता है।

वहीं, मूंग दाल में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करती है। साथ ही मूंग दाल फोलेट, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन्स, और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो हृदय स्वास्थ्य को अच्छा रखने में मदद करते है।

अनीमिया की स्थिति को कंट्रोल करती है ‘मूंग दाल’

मूंग दाल में आयरन मौजूद होता है, जो हीमोग्लोबिन की प्रोडक्शन में मदद करता है। साथ ही मूंग दाल में फोलेट (बी-विटामिन) होता है, जो नए ब्लड सेल्स को विकसित करने में मदद करता है। वहीं, मूंग दाल में विटामिन सी भी होता है, जो अनीमिया को कम करने में मदद कर सकता है।

जानें कैसे बना सकतीं हैं’ मूंग दाल उत्तपम’

मूंग दाल उत्तपम एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है, जो विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर है। यह बनाना आसान है और सुबह के नाश्ते के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है। मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए आपको चाहिए:

1 कप मूंग दाल (हरी मूंग दाल)
1/2 कप सूजी
1/4 कप दही
1/2 छोटी कटोरी प्याज, बारीक कटा हुआ
1/2 छोटी कटोरी टमाटर
1/4 कप धनिया पत्ती
1/4 कप हरा मिर्च
1/2 छोटी कटोरी गाजर
नमक स्वाद के अनुसार
तेल या घी

मूंग दाल उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धो लें और उबालने के लिए रखें। उबालने के बाद, मूंग दाल को पीस ले और इसमें सूजी, दही, प्याज, टमाटर, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, गाजर और नमक डालें। सब को अच्छे से मिलाएं ताकि एक मिक्सचर बन जाएं। इसके बाद एक तवा गरम करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

अब बैटर को उत्तपम के आकार में तवे पर फैलाएं, आप चाहे तो उसमें ऊपर से अन्य सब्जी भी डाल सकतीं हैं। अब उत्तपम को दोनों ओर से सुनहरा ब्राउन होने तक पकाएं। अब उत्तपम को गरमा गरम सर्व करें और उसे ताजगी के साथ खाएं।

यह भी पढ़ें : इम्युनिटी कमजोर है तो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है मूंग दाल सूप, जानिए इसके फायदे

कार्तिकेय हस्तिनापुरी

पिछले कई वर्षों से मीडिया में सक्रिय कार्तिकेय हेल्थ और वेलनेस पर गहन रिसर्च के साथ स्पेशल स्टोरीज करना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन्हें घूमना, पढ़ना-लिखना और कुकिंग में नए एक्सपेरिमेंट करना पसंद है। जिंदगी में ये तीनों चीजें हैं, तो फिजिकल और मेंटल हेल्थ हमेशा बूस्ट रहती है, ऐसा उनका मानना है। ...और पढ़ें

अगला लेख