लॉग इन

इस बार की सर्दियों में गोंद से करें दोस्ती और पाएं सेहत के लिए ये 5 बेहतरीन लाभ

क्या आप गर्भवती हैं या बस वजन घटाना चाह रही हैं? जरूरत कुछ भी हो, गोंद आपकी सभी जरूरतों को पूरा करेगा।
इन लड्डू को बनाना है बहुत ही आसान। चित्र – शटरस्टॉक
टीम हेल्‍थ शॉट्स Updated: 10 Dec 2020, 12:15 pm IST
ऐप खोलें

सर्दियों में कुछ खास फूड्स होते हैं, जिनसे मिलने वाले फायदे कहीं और नहीं मिलते। गोंद उनमें से ही एक है। क्या आपको याद है बचपन में आपकी दादी और नानी ‘गोंद के लड्डू’ बनाती थीं। इसके पीछे गोंद के ढेरों फायदे ही कारण हैं।

गोंद या गोंद कतीरा (tragacanth gum), पूरी तरह से स्वाद और गन्ध हीन होता है। यह पानी में घुल जाता है और बहुत गाढ़ा होता है। आयुर्वेद में गोंद का प्रयोग लम्बे समय से किया जा रहा है।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए गोंद बहुत फायदेमंद है। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल की नूट्रिशनिस्ट शालिनी सोमसुंदरम बताती हैं कि गोंद शरीर को गर्म रखता है, ताकत देता है और इम्युनिटी भी बढ़ाता है जो सर्दियों में आवश्यक है।

हम आपको बताते हैं गोंद के 5 फायदे-

1. गोंद लैक्टेशन में मदद करता है

मां बनने के बाद गोंद के लड्डू खाना बहुत जरूरी है और इसके पीछे एक बहुत ही सटीक कारण है। स्तनपान की अवधि के दौरान सामान्य रूप से दिए गए गोंद के लड्डू मां और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। क्योंकि यह उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
“स्तनपान कराने वाली मां बच्चे को दूध पिलाते समय अपने शरीर से ऊर्जा और तरल पदार्थ खो देती हैं। गोंद खाने से उन्हें अपने पोषक तत्वों को वापस पाने में मदद मिल सकती है”, कहती हैं सोमसुंदरम।

गोंद लैक्टेशन में मदद करता है। चित्र: शटरस्‍टॉक

2. यह आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है

गोंद कतीरा में पेट साफ करने के गुण होते हैं और यह कब्ज के इलाज में बहुत सहायक है। यह एक रेचक के रूप में काम करता है।
यह गले की समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है।
खांसी के साथ-साथ दस्त के इलाज के लिए आमतौर पर हर्बल आयुर्वेदिक दवाओं में गोंद का ही उपयोग किया जाता है। आप या तो काढ़ा या पाउडर (चूर्ण) बना सकते हैं और इसका उपयोग अपने गले और पेट को शांत करने के लिए कर सकते हैं।

आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है गोंद कतीरा। चित्र: शटरस्‍टॉक

3. यह मुंह के छालों को ठीक करने में भी मदद करता है

सोमसुंदरम बताती हैं, “अल्सर सूजन का ही परिणाम होता है। गोंद सूजन के प्रभाव को कम करने में मदद करता है और मुंह के छालों को निकलने से रोकता है।”

4. यह आपको शांत महसूस करवाता है

सोमसुंदरम कहती हैं, “गोंद कतीरा में एडाप्टोजेनिक गुण होते हैं जो शरीर की सामान्य शारीरिक कार्यप्रणाली की क्षमता को बढ़ाते हैं और साथ ही इसे तनाव के हानिकारक प्रभावों से बचाते हैं।”

5. यह आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा है

गोंद में एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। यह झुर्रियों के विकास को रोकता है।
“आप इसे खा सकती हैं या इसके लाभों को प्राप्त करने के लिए एक फेस मास्क भी तैयार कर सकती हैं।” वह बताती हैं।

सोमसुंदरम चेताती हैं, “गोंद हर किसी पर सूट नहीं करता। याद रखें कि गोंद का सेवन करने पर बहुत सारे तरल पदार्थ पीना चाहिए। वरना यह आंत को अवरुद्ध कर सकता है।”
तो उन स्वादिष्ट गोंद के लड्डुओं से दूर न भागें, क्योंकि ये बिना वजन बढ़ाये आपको ढेरों फायदे देते हैं।

टीम हेल्‍थ शॉट्स

ये हेल्‍थ शॉट्स के विविध लेखकों का समूह हैं, जो आपकी सेहत, सौंदर्य और तंदुरुस्ती के लिए हर बार कुछ खास लेकर आते हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख