लॉग इन

ब्राउन, सफ़ेद या मल्टीग्रेन, अपने नाश्ते में ब्रेड शामिल करने से पहले जान लें इनके बारे में कुछ जरूरी तथ्य

ब्रेड हम सभी लोग खाते हैं, चाहे नाश्ते में हो या शाम की चाय के साथ। कई लोग जो जिम जाते हैं, फिटनेस फ्रीक हैं, वो लोग ब्राउन ब्रेड खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या ब्राउन ब्रेड हेल्दी है आइए समझते हैं।
ब्राउन ब्रेड और मल्टी ग्रेन ब्रेड भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। चित्र- अडोबी स्टॉक
संध्या सिंह Published: 23 May 2023, 09:30 am IST
ऐप खोलें

हमारे पास नाश्ते के लिए बहुत से विकल्प होते हैं, लेकिन फिर भी हम ब्रेड को ही नाश्ते में शामिल करते हैं, क्योंकि ये हमारे समय की बचत करती है। ब्रेड को सैंडविच के रूप में हम सभी खाते हैं। कई लोगों को ब्रेड का स्वाद बहुत पसंद होता है। इसलिए ब्रेड निर्माता भी अलग-अलग तरह की ब्रेड तैयार करते हैं। इनमें जहां रेगुलर व्हाईट ब्रेड शामिल है, वहीं ब्राउन ब्रेड और मल्टी ग्रेन ब्रेड भी काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आइए जानते हैं इन सभी में से आपके लिए कौन सी ब्रेड है सबसे ज्यादा बेहतर।

सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और आसानी से उपलब्ध ब्रेड है व्हाईट ब्रेड। जबकि कुछ लोग फिटनेस को लेकर काफी सजग रहते हैं, वो ब्राउन या फिर मल्टी ग्रेन ब्रेड को लेना पसंद करते है। लेकिन क्या मल्टी ग्रेन और ब्राउन ब्रेड व्हाइट ब्रेड से ज्यादा अच्छी है।

ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है जिससे फैट जमा हो सकता है लेकिन ऐसा दावा किया जाता है कि ब्रेड की कुछ किस्में वजन को कम करने में मदद करती है। चलिए जानते है कि क्या सच में ब्राउन ब्रेड वजन को घटाने में मदद करती है या नही।

व्हाइट ब्रेड आपकी पाचन क्रिया को नुकसान पहुचाने का कारण बन सकता है।

कौन सी ब्रेड है आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बता रहे है एक्सपर्ट

डॉ. मनन वोरा ने इसके बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। डॉ मनन एक ओर्थोपेडिक सर्जन है, जिसमें वो बताते है कि “ ब्राउन और व्हाइट ब्रेड में कोई अंतर नही है क्योकि दोनों में समान मात्रा में कैलोरी होती है। बस इनमे न्यूट्रिशन वैल्यू का अंतर होता है। क्योंकि व्हाइट ब्रेड ज्यादा प्रोसेस होती है इसलिए उसमें कम पोषक तत्व होते है।

व्हाइट ब्रेड में एंडोस्पर्म होता है, जिसमें ज्यादा स्टार्च होता है इसलिए इसमें कम न्यूट्रिएंट्स होते है। ब्राउन ब्रेड मल्टी में जर्म और ब्रेन इंटैक्ट होते है प्रोसेसिंग के समय इसलिए उसकी न्यूट्रिशन वैल्यू अधिक होती है।

ये भी पढ़े- World Schizophrenia Day : लाइलाज नहीं है सिज़ोफ्रेनिया, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

डॉ. मनन बताते है कि आज कल ब्रेड का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें एडेड शुगर मिलाए जाते है जैसे कॉर्न स्टार्च और हाई फुक्टोस कॉर्न सिरप जो की सेहत के लिए अच्छे नही है। आज कल ब्रेड को ज्यादा ब्राउन दिखाने के लिए मॉल्ट और कैरेमल भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसे आप लेबल पर देख कर पहचान सकते हैं। ब्रेड का विकल्प चुनने से ज्यादा बेहतर है कि आप घर में बनी चपाती को ही प्राथमिकता दें।

जानते हैं व्हाइट, ब्राउन ब्रेड और मल्टी ग्रेन ब्रेड के बारे में कुछ और भी तथ्य

1 वजन बढ़ा सकती है व्हाइट ब्रेड

व्हाइट ब्रेड को आमतौर पर लोग सबसे अधिक खाते है क्योंकि इसका दाम कम होता है। व्हाइट ब्रेड को बहुत ज्यादा प्रोसेस करके बनाया जाता है जिसके इसकी न्यूट्रिशन वैल्यू कम हो जाती है। सफेद ब्रेड में 70 से 80 कैलोरी होती है। सफेद ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक होता है जिसकी वजह से यह वजन बढ़ता है। क्योंकि उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) वाले खाद्य पदार्थ आपका वजन बढ़ा सकते है, क्योंकि ये इंसुलिन को बढ़ाता है।

क्या वाकई ब्राउन ब्रेड है आपके लिए हेल्दी ऑप्शन? चित्र : शटरस्टॉक

2 शुगर कंट्रोल कर सकती है ब्राउन ब्रेड

ब्राउन ब्रेड को गेहूं से बनाया जाता है। इसलिए इसे सफेद ब्रेड की तुलना में बेहतर कहा जाता है। इसे ज्यादा प्रोसेस नहीं किया जाता है, तो इसमें कई पोषक तत्व होते हैं। ब्राउन ब्रेड में फाइबर, विटामिन और खनिजों होते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है। ब्राउन ब्रेड में 80 से 90 कैलोरी होती है।

3 ओवरईटिंग से बचाती है मल्टी ग्रेन ब्रेड

मल्टी ग्रेन ब्रेड में कई तरह के अनाज से बनाया जाता है जिसमें गेहूं, जौ, बाजरा, कॉर्नमील, ओट्स होते है। इन चीजों में फाइबर काफी मात्रा में होती है और कई पोषक तत्व भी होते है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद होते है। मल्टी ग्रेन में फाइबर होता है जो आपको लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देता है। इसलिए आप कुछ भी अधिक खाने से बचते है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें

ये भी पढ़े- पीरियड के दौरान होने लगे हैं रैशेज और स्वैटिंग, तो पैड खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ख्याल

संध्या सिंह

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट संध्या सिंह महिलाओं की सेहत, फिटनेस, ब्यूटी और जीवनशैली मुद्दों की अध्येता हैं। विभिन्न विशेषज्ञों और शोध संस्थानों से संपर्क कर वे  शोधपूर्ण-तथ्यात्मक सामग्री पाठकों के लिए मुहैया करवा रहीं हैं। संध्या बॉडी पॉजिटिविटी और महिला अधिकारों की समर्थक हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख