लॉग इन

Grapes benefits : अपने मिड मील स्नैक्स में शामिल करें अंगूर, न होगा तनाव, न पड़ेंगी बीमार

अंगूर हर फॉर्म में स्वादिष्ट लगता है। अपने इसी खास स्वाद और पोषक तत्वों के कारण गैस्ट्रोनोमी में अंगूर ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जूस से लेकर शराब तक में अंगूर का कोई जवाब नहीं है।
अंगूर में फेनोलिक एसिड, एंथोसायनिन, लिपिड और स्टिलबेन्स शामिल है जो शरीर को लाभ पहुंचाता है। चित्र- शटर स्टॉक
ऐप खोलें

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों की कमी से ही शरीर बार-बार बीमार पड़ता है और कई अन्य समस्याएं होती हैं। पोषक तत्वों की कमी दूर करने के लिए अकसर फलों को आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही एक खास फल है अंगूर। अपने बेहतरीन स्वाद और पोषक तत्वों के कारण यह सभी की पसंद बना हुआ है। पर क्या आप जानती हैं कि अंगूर कोशिकाओं की क्षति से भी बचाता है। आइए जानते हैं अंगूर के फायदों (grapes benefits) के बारे में क्या कहते हैं शोध और विशेषज्ञ।
तो आज हम आपको अंगूर की विशेषता के बारे में बताते हैं साथ ही यह भी बताते हैं की इसका सेवन करना सेहत के लिए ज़रूरी क्यों है।

यह भी पढ़ें रहना है हेल्दी और फिट, तो जानिए अपने फूड के पीएच लेवल के बारे में सब कुछ

शोध भी बताते हैं अंगूर को खास

नेशल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित अध्यन में में मैकगवर्न ने वर्ष 2017 में एक रिसर्च में बताया है कि अंगूर के सेवन से दिल से जुड़ी घटनाओं में कमी करता है। अंगूर में फेनोलिक एसिड, एंथोसायनिन, लिपिड और स्टिलबेन्स शामिल है जो अंगूर से उत्पादों में लाभ प्रदान करते हैं। इसके अलावा वांग एटएल ने 2014 की रिसर्च में बताया है अंगूर से प्राप्त उत्पादों चिकित्सा शक्तियों में विश्वास किया जाता है। रिसर्चसर शाहबंदेह ने बताया है वर्ष 2020 में इसका उत्पादन भी बढ़ाया गया है। वर्ष 2020 में वैश्विक अंगूर का उत्पादन 23.28 मिलियन मैट्रिक टन था।

अंगूर का सेवन करने से कई समस्यओं में राहत मिलती है। चित्र- शटर स्टॉक

गर्मी की समस्याओं से भी बचाती है अंगूर की ठंडी तासीर

नोएडा की न्यूट्रीशनिष्ट अल्का चतुर्वेदी कहती हैं अंगूर की तासीर ठंडी होती है, पानी का प्रतिशत भी इस फल में अधिक होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ फ्लोवोनाइड्स भी मौजूद रहते हैं। इसका सेवन शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी है। कई समस्याओं से राहत दिलाता है। बहुत सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर को लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

मात्र 100 ग्राम अंगूर में आपको मिलते हैं इतने सार पोषक तत्व

फैट – 0.4 ग्राम
सोडियम – 2 मिलीग्राम
पोटेशियम – 191 मिलीग्राम
कार्बोहाइड्रेट – 17 ग्राम
फाइबर – 0.9 ग्राम
शुगर – 16 ग्राम
विटामिट सी – 195 ग्रा
आयरन – 0.3 ग्राम
विटामिन बी 6- 191 ग्राम
कैल्शियम – 0.3 ग्राम

कोशिकाओं की क्षति से बचाता है अंगूर

अंगूर सेहत के लिए क्यों लाभकारी है इसका जवाब अल्का देती हैं। वह बताती हैं कि इस फल में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होता है। यह हमारी कोशिकाओं में होने वाली नुकसान से बचाता है। इसमें कुछ ऐसे होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को पैदा होने से रोकते हैं। यह काण हमारी बॉडी को अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं, दिल की समस्या, कैंसर और पुरानी बीमारी की समस्या बढ़ सकते हैं। ऐसे में अंगूर का सेवन इन कणों को नष्ट कर देता है।
बाजार में कई तरह के अंगूर आते हैं। आयुर्वेद में अंगूर का अधिक महत्व भी बताया गया है। किशमिश भी अंगूर से ही तैयार की जाती है। बाजार में काले, हरे, लाल, पिंक और पीले अंगूर मिल जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा सुलभ और सस्त हरे अंगूर हैं। जिन्हें आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

यहां जानिए इस मौसम में अंगूर खाने से मिलने वाले सेहत लाभ (Benefits of grapes)

1-इसके सेवन से थकान दूर होती है। इम्युनिटी बूस्ट करने में भी अंगूर मददगार है, इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जात है।

2- अंगूर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसमें मौजूद विटामिन ए फेस में ग्लो लाने के साथ आंखों की रोशन बढ़ाने में मददगार है।

3- जिसे ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उसका बीपी कंट्रोल में रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

4- कैल्शियम की मात्रा भी अंगूर में होती है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके साथ विटामिन बी भी हड्डियों को लाभ पहुंचाता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
गैस्ट्रोनोमी में अंगूर ने अपनी एक अलग पहचान है। चित्र- शटर स्टॉक

चलते-चलते

पोषण विशेषज्ञ अल्का कहती हैं अंगूर का सेवन करते वक्त यह हल्की मात्रा में जलाशय का काम करता है। जिससे आंते इसे पचा सकें। यह एक स्वादिष्ट फल है, इसमें विरोधी भड़काऊ गुण होते हैं, दिल को हेल्दी बनाने में यह मददगार साबित हो सकता है, रक्त शर्करा को नियंत्रित रखता है। आज से आप अपनी डाइट में इस फल को शामिल करें और इसके अद्भुत लाभ का आनंद लें।

यह भी पढ़ें सोया कबाब हैं वीगन्स के लिए प्रोटीन की पावर डोज, नोट कीजिए ईजी और टेस्टी रेसिपी

सुमित कुमार द्विवेदी

कानपुर के नारायणा कॉलेज से मास कम्युनिकेशन करने के बाद से सुमित कुमार द्विवेदी हेल्थ, वेलनेस और पोषण संबंधी विषयों पर काम कर रहे हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख