लॉग इन

Barley Benefits : सेहत के इन 9 फायदों के लिए आपको भी करना चाहिए जौ के पानी का सेवन

गर्मी में जौ का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह बॉडी को ओवरहीट होने से बचाता है और शरीर के तापमान को सामान्य रहने में मदद करता है।
गर्मी में यह बॉडी को ओवरहीट होने से बचाता है. चित्र : एडॉबीस्टॉक
अंजलि कुमारी Published: 12 Apr 2024, 08:00 am IST
ऐप खोलें

नवरात्रों में मां दुर्गा पर जौ चढ़ाएं जाते हैं, पूजन के लिए इसे बेहद पवित्र माना जाता है। तो इस नवरात्र क्यों न हम जौ के कुछ जरूरी फायदों को समझें। जौ एक बेहद खास समर सुपरफूड है, वहीं यह कई खास पोषक तत्व सहित प्रॉपर्टीज से युक्त होता है और सेहत के लिए कई रूपों में फायदेमंद हो सकता है। जौ आपके आसपास के दुकानों में आसानी से उपलब्ध होगा। जौ की कूलिंग प्रॉपर्टी इसे गर्मी के मौसम के लिए बेहद खास बना देती हैं। यह बॉडी को ओवरहीट होने से बचाता है और शरीर के तापमान को सामान्य रहने में मदद करता है। आत्मांतन वैलनेस सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर, सीईओ, न्यूट्रीशनिस्ट और आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉ मनोज कुट्टेरी ने जौ के कुछ खास फायदे (barley benefits) बताएं हैं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में अधिक विस्तार से।

यहां जानें जौ के 9 खास फायदे (barley benefits)

1. एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर है

जौ मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूपों में बेहद फायदेमंद होता है। विटामिन ए, विटामिन ई और विटामिन सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जौ कैंसर सेल्स के निर्माण को कम करने में मदद करता है। जौ में मौजूद ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन ई सेल्स को प्रयाप्त सुरक्षा प्रदान करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण होने वाले सेल डैमेज की मरम्मत करते हैं।

जौ की कूलिंग प्रॉपर्टी इसे गर्मी के मौसम के लिए बेहद खास बना देती हैं। चित्र : एडॉबीस्टॉक

2. वेट लॉस में मदद करे

जौ डायट्री फाइबर का एक समृद्ध स्रोत है, इसलिए जौ का पानी आपके पाचन क्रिया और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है। इसके सेवन से आप लंबे समय तक संतुष्ट रहती हैं और आपकी क्रिविंग्स भी कम हो जाती है। जौ का पानी वजन घटाने में मदद कर सकता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पचता है और आपको लंबे समय तक संतुष्ट रखता है। जौ के पानी में बहुत अधिक कैलोरी होती है, और फैट कम होता है, फिर भी यह आपको हाइड्रेट रहने में मदद करती है। इसके अलावा, जौ का पानी फैट मेटाबॉलिज्म को उत्तेजित करता है।

3. पाचन में सुधार करे

जौ का पानी एक हेल्दी ड्रिंक है, जिसे प्राचीन काल से पेट और आंतों की समस्याओं के लिए निवारक के रूप में जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, इसे एक पाचन टॉनिक माना जाता है, जो पाचन प्रक्रिया को स्वस्थ रखता है। इसकी फाइबर की गुणवत्ता इसे पाचन क्रिया के लिए बहुत खास बना देती है। जौ में कई खास मिनरल्स पाए जाते हैं, जो तमाम शारीरिक फंक्शन को सही से कार्य करने में आपकी मदद करते हैं।

4. ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखे

जौ डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद खास साबित हो सकता है। इसका पानी ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में प्रभावी रूप से कार्य करता है। हालांकि, आपको जौ के पानी में चीनी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्युकी यह ब्लड शुगर पर नियंत्रण पाने की जगह इन्हे बढ़ा सकता है। जौ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में प्रभावी रूप से कार्य करते हैं।

5. कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखे

जौ में मौजूद केमिकल्स कंपोनेंट एलडीएल (खराब) कोलेस्ट्रॉल को दबा देते हैं, और बॉडी में कोलेस्ट्रोल के स्तर को बैलेंस रखते हैं, जिससे हृदय संबंधी समस्याएं आपको परेशान नहीं करती। एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ब्लड में शुगर के साथ ही कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए इन फूड्स को करें आहार में शामिल। चित्र शटरस्टॉक

6. त्वचा के लिए मैजिकल है

बहुत से लोग नहीं जानते कि जौ का पानी पीना आपकी त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह आपके चेहरे पर चमक लाता है और उसे स्वस्थ रहने में मदद करता है। यह स्किन टेक्सचर में भी सुधार करता है और उन्हें रिफ्रेशिंग रखता है। जौ के पानी में एज़ेलिक नामक एक कंपाउंड पाए जाते हैं, जो हल्के से मध्यम एक्ने के इलाज में मदद कर सकते हैं। इतना ही नहीं जौ के पानी में एंटी-एजिंग प्रभाव भी होता है और यह रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है, क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।

यह भी पढ़ें: 40 के बाद हर महिला के लिए जरूरी हैं ये 4 तरह के फूड्स, हॉर्मोन्स को रेगुलेट करने में हैं मददगार

7. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करें

जौ का पानी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है। हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति को अक्सर एथेरोस्क्लेरोसिस नामक हृदय रोग के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। ऐसे में जौ ब्लड प्रेशर को कम करने और नियमित करने में मदद करता है, इसलिए यह एथेरोस्क्लेरोसिस की शुरुआत में ही इसे कंट्रोल कर लेता है।

8. प्रेगनेंसी में भी है फायदेमंद

पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण जौ का पानी शरीर के लिए कई रूपों में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए इसे गर्भवती महिलाओं के लिए एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। यह पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है, कब्ज की स्थिति में कारगर होता है और सुबह की मतली को कम करने में भी मदद कर सकता है। आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान यूटीआई का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे में जौ का पानी इसमें आपकी मदद कर सकता है।

अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें

कस्टमाइज़ करें
एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स का एक अच्छा स्रोत है। चित्र : एडॉबीस्टॉक

9. यूटीआई संक्रमण में कारगर है

यूटीआई संक्रमण की स्थिति में जौ के पानी को एक मैजिकल ड्रिंक के तौर पर जाना जाता है। इसके सेवन से पेशाब की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। किडनी की पथरी और सिस्ट के लिए भी जौ का पानी एक बेहतरीन उपाय साबित ही सकता है। जौ के फायदों में किडनी को साफ करने और उच्च क्रिएटिनिन और सिस्टिटिस जैसी स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करने की क्षमता शामिल है।

जानें गर्मी में जौ को किस तरह डाइट में शामिल करना है

गर्मी के मौसम में यदि आप जौ को अपनी डाइट में शामिल करना चाहती हैं, तो उसका सबसे अच्छा तरीका है जौ का पानी। जौ को पानी में डाल दें और उसमें लगभग 15 से 20 मिनट तक अच्छी तरह उबाल आने दें। उसके बाद पानी को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दे और फिर इसे पी लें। इसके अलावा आप चाहे तो जौ सत्तू ट्राई कर सकती हैं। यह बॉडी हाइड्रेशन को मेंटेन रखना है और वेट लॉस में भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: उपवास के दौरान कॉमन हैं ये 9 स्वास्थ्य समस्याएं, बिना दवा के जानिए कैसे कर सकती हैं इनसे डील

अंजलि कुमारी

इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म ग्रेजुएट अंजलि फूड, ब्यूटी, हेल्थ और वेलनेस पर लगातार लिख रहीं हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख