पेट में मौजूद गुड बैक्टीरिया हैं आपकी सेहत की कुंजी, जानिए कौन से फूड हैं इसके लिए फायदेमंद
क्या आप जानती हैं आपके शरीर का सम्पूर्ण स्वास्थ्य आपके पेट से ही नियंत्रित होता है। गट में मौजूद बैक्टीरिया इम्युनिटी के लिये जिम्मेदार होते हैं। यही कारण है कि आपको ऐसे फूड्स अपने आहार में शामिल करने चाहिए जो आपके पेट के बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद हों।
प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक क्यों है जरूरी?
प्रोबायोटिक फूड्स पेट में हेल्दी बैक्टीरिया का संतुलन बनाये रखता है, जबकि प्रीबायोटिक इन बैक्टीरिया का भोजन होता है। आपके भोजन में यह दोनों ही संतुलित मात्रा में होने चाहिए।
हम आपको बताते हैं 5 ऐसे फूड्स जो आपके गट हेल्थ के लिए हैं लाभकारी-
1.सौरक्रॉत यानी सिरके में स्टोर पत्तागोभी
सौरक्रॉत एक जर्मन डिश है, जिसमें पत्तागोभी को सिरके में कम से कम एक रात के लिए रखा जाता है। यह डिश बहुत सारे अच्छे बैक्टीरिया से भरपूर है, जिसे आप आसानी से सलाद के रूप में खा सकती हैं।
पत्तागोभी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे ब्लोटिंग और अपच की समस्या दूर रहती है।
2. अनानास
पाइनएप्पल यानी अनानास आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन के लिए बहुत असरदार होता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोध के अनुसार ब्रोमेलेन दर्द और इंफ्लामेशन यानी सूजन को कम करने में कारगर है। खाने के साथ अनानास का जूस, स्मूदी या सलाद शामिल करें।
3. प्याज
कच्चा प्याज एक प्रीबायोटिक है जो पेट के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। प्याज में कुरसेटिन नामक एक स्ट्रांग एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से मुक्त करता है। इसके साथ ही प्याज में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में होता है।
4. लहसुन
लहसुन भी एक बेहतरीन प्रीबायोटिक है जिसमें इंसुलिन भी अच्छी मात्रा में होता है। लहसुन पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है और गट के बैक्टीरिया का संतुलन बनाने में असरदार है।
लहसुन में कई पोषक तत्व जैसे मैंगनीज, विटामिन बी6, विटामिन सी, सेलेनियम और एलीसिन भरपूर मात्रा में होते हैं।
लहसुन कच्चा ही खाने की कोशिश करें। कच्चे लहसुन के लिए आप लहसुन की चटनी, हमस इत्यादि बना सकती हैं। हालांकि लहसुन सांस की बदबू जैसी परेशानियां खड़ी करता है, लेकिन आपकी इम्युनिटी के नजरिए से लहसुन बहुत फायदेमंद है।
5. एप्पल साइडर सिरका
एप्पल साइडर सिरका पाचन के लिए बहुत कारगर होता है। यह पाचनतंत्र को दुरुस्त करता है और डायजेस्टिव एसिड को बढ़ाता है।
यही नहीं, एप्पल साइडर विनेगर में एंटीमाइक्रोबियल और एंटीवायरल प्रोपेर्टी होती हैं। यह हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है और इन्फेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है।
और भी हैं गुड बैक्टीरिया के फायदे
इन फूड्स को अपने दैनिक आहार का हिस्सा बनाएं और देखें किस तरह आपके स्वास्थ्य को लाभ होता है।
- गट के अच्छे बैक्टीरिया का संतुलन बने रहने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- पाचन सम्बंधी बीमारियां दूर रहती हैं।
- पेट के ये हेल्दी बैक्टीरिया त्वचा की सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं।
- अगर आपके मुंह में छालों की समस्या है तो आपको अपनी गट हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए गुड बैक्टीरिया वाले फूड्स बढ़ाएं।
- प्रोबायोटिक और प्रीबायोटिक आहार के सही संतुलन से आप आसानी से खुद को तंदुरुस्त रख सकती हैं।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करें