लॉग इन

कैंसर से बचाने के साथ वेट लॉस में भी मददगार है नाशपाती

Published on:6 August 2021, 16:30pm IST

स्वाद में मीठे और आकार में घंटी की तरह दिखने वाले नाशपाती, स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का भी खज़ाना हैं। नाशपाती को आयुर्वेद के साथ-साथ मॉडर्न मेडिकल साइंस ने भी बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना है और दावा किया है कि यह मौसमी संक्रमण से बचाए रखने में सक्षम है।

1/7

पोषक तत्वों से भरपूर: नाशपाती कई अलग-अलग किस्मों में आते हैं। बार्टलेट, बॉस्क और डी'अंजौ नाशपाती सबसे लोकप्रिय हैं। दुनिया भर में लगभग 100 प्रकार के नाशपाती पाए जाते हैं। नाशपाती विशेष रूप से फोलेट, विटामिन C, कॉपर और पोटेशियम से भरपूर होती है। वे पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट का भी एक अच्छा स्रोत हैं।

2/7

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद: नाशपाती प्रीबायोटिक्स सहित फाइबर प्रदान करते हैं, जो गट हेल्थ और समग्र पाचन तंत्र को बूस्ट करते हैं। नाशपाती घुलनशील और अघुलनशील फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो पाचन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। ये फाइबर मल को नियमित करने में मदद करते हैं। एक मध्यम आकार के नाशपाती में 6 ग्राम फाइबर होता है।

3/7

बीमारियों को दूर रखे : यह फ्लेवोनोइड्स का एक समृद्ध स्रोत है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो सूजन को कम करने और कुछ बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार, नाशपाती में कई विटामिन और खनिज होते हैं, जैसे कि कॉपर और विटामिन C और के, जो इन्फ्लेमेशन से भी लड़ते हैं।

4/7

ये कैंसर से बचाव भी कर सकते हैं: एनसीबीआई के ऑनलाइन जर्नल के मुताबिक नाशपाती में ऐसे यौगिक होते हैं जो कैंसर रोधी गुणों को प्रदर्शित कर सकते हैं। उदाहरण के लिए, उनके एंथोसायनिन और सिनमनिक एसिड सामग्री को कैंसर से लड़ने के लिए दिखाया गया है। नाशपाती में कई शक्तिशाली यौगिक होते हैं, जिनमें कैंसर से लड़ने वाले गुण हो सकते हैं। हालांकि इस पर अभी और अधिक शोध की जरूरत है।

5/7

वज़न घटाने में फायदेमंद : नाशपाती में बेहद कम कैलोरीज होती हैं, जो वज़न घटाने में आपकी मदद कर सकती हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिसिन (2001) के खाद्य और पोषण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, केवल एक नाशपाती 6 ग्राम फाइबर प्रदान करता है। जो 50 वर्ष से कम उम्र की महिला की दैनिक आवश्यकता का लगभग 24% है। इसलिए, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखकर वज़न कम करने में सहायक है।

6/7

ह्रदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : नाशपाती सोडियम और पोटेशियम जैसे खनिजों से भरी हुई है। ये रक्त परिसंचरण में सुधार करने और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें मौजूद फाइबर रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, जिससे हृदय अच्छी स्थिति में रहता है।

7/7

कोलाइटिस की समस्या से बचाए : इसमें पाए जाने वाले उच्च फाइबर मात्रा से आंतों की सूजन को ठीक किया जा सकता है। मुख्य भोजन से पहले आधा किलोग्राम ताजा नाशपाती लेने से एक सप्ताह में कोलाइटिस की समस्या ठीक हो सकती है। हालांकि, नाशपाती खाने से पहले, इसे छीलना ज़रूरी है।

NEXT GALLERY