लॉग इन

Over use of honey side effects : खतरनाक हो सकता है शहद का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल, यहां हैं इसके 5 साइड इफेक्ट्स

Updated on:11 August 2023, 18:09pm IST

एंटीऑक्सीडेंटस से भरपूर शहद हमारे शरीर को संक्रमणों से दूर रखने में लाभदायक है। इम्यून सिसटूम को मज़बूत रखने वाला शहद कई पाष्टिक तत्वों से भरपूर है। ऐसे में अधिकतर लोग चीनी के बदले शहद का प्रयोग करते हैं। अगर आप ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कर रही है, तो ये शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

1/5

वेटगेन की समस्या- अगर आप अत्यधिक मात्रा में शहद का सेवन करने लगी हैं, तो इससे वज़न बढ़ने लगता है। इसमें मौजूद शुगर और कार्ब्स की मात्रा के चलते शरीर में कैलोरीज़ बढ़ने लगती हैं। जो वेटगेन का कारण बन जाता है। आमतौर पर लोग वेटलॉस के लिए नींबू में शहद मिलाकर पीते हैं। अगर आप नियमित तौर पर इसका सेवन कर रही हैं, तो ये शरीर को नुकसान पहुंचाने का काम करने लगता है।

2/5

पेट में ऐंठन- शहद की तासीर गर्म होती है। अगर आप स्वीटनर के तौर पर हर रेसिपी में इसका अधिक मात्रा में प्रयोग कर रही हैं। तो ये आपकी गट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। पाचन क्रिया मंद हो जाती है और पेट में दर्द रहने लगता है। शरीर में निर्जलीकरण की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके चलते आपकी बॉडी में कब्ज, ब्लोटिंग, डायरिया और क्रैंप्स की समस्या बढ़ जाती है। आप थकान का अनुभव करने लगते हैं।

3/5

ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना- अगर आप रोज़ाना शहद का सेवन कर रही हैं, तो इससे दिनों दिन आपके अंदर मीठे की क्रेविंग बढ़ने लगती हैं। जो ब्लड शुगर के लेवल को शरीर में बढ़ाता है और डायबिटीज़ का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में खुद को फिट रखने के लिए बहुत अधिक मात्रा में शहद को लेने से बचने का प्रयास करें। इसका असर आपके एपीटाइट पर भी दिखने लगता है। नतीजन आपको पूरी तरह से भूख नहीं लगती है।

4/5

ओरल हेल्थ को नुकसान- अगर आप दिन में कई दफा शहद को अपनी मील में एड कर रही है। तो इसका असर आपके दांतों पर भी दिखने लगता है। दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन और कैविटी की समस्या बढ़ने लगती है। शहद की मिठास के चलते दांतों में दर्द की समस्या बढ़ने लगती है। अपनी ओरल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए शहद के सेवन को सीमित करें। साथ ही दांतों की स्वच्छता पर भी पूरा ध्यान दें। कुछ भी खाने के बाद क्लीनिंग और फलॉसिंग करें।

5/5

नींबू पानी और शहद रसोई में पाए जाने वाले सबसे आम सामग्रियां हैं। हर सुबह एक गिलास नींबू पानी लें। इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे मिलाकर पी लें। शहद को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। नींबू पाचन तंत्र को डिटॉक्स करने में मदद करता है। ये सभी शरीर से अतिरिक्त वसा को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसका प्रभाव कुछ ही हफ्तों में दिखाई देने लग सकता है। यह वजन घटाने के सबसे सरल उपायों में से एक है।

NEXT GALLERY