लॉग इन

मोटापा, डायबिटीज और हृदयाघात का भी कारण हो सकते हैं फ्रुक्टोज, जानिए इसके बारे में सब कुछ

Published on:26 August 2021, 14:33pm IST

फ्रुक्टोज एक प्रकार की चीनी है, जो लगभग 50% टेबल शुगर और उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप बनाती है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि फ्रुक्टोज का उच्च सेवन मनुष्यों में कई बीमारियों में योगदान कर सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में -

1/6

2/6

ह्रदय रोग के जोखिम को बढ़ाता है - फ्रुक्टोज आपके ब्लड लिपिड की संरचना को खराब करता है। फ्रुक्टोज वीएलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे अंगों के आसपास वसा जमा हो सकती है और हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। यह रक्त में यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाता है, जिससे ब्लड प्रेशर भी बढ़ता है।

3/6

हो सकता है लिवर डिजीज का खतरा - नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफार्मेशन के अनुसार फ्रुक्टोज लिवर में वसा के जमाव का कारण बनता है। जिसके कारण फैटी लिवर डिजीज हो सकती है। कई वैज्ञानिकों का मानना हैं कि इसके ज्यादा सेवन से चयापचय संबंधी विकार हो सकते हैं।

4/6

मोटापा बढ़ाते हैं फ्रूक्टोज - अधिक फ्रुक्टोज के सेवन से लेप्टिन प्रतिरोध हो सकता है, जिससे शरीर में वसा के नियमन में गड़बड़ी हो सकती है। यही आगे चलाकर मोटापे का कारण बनता है। फ्रुक्टोज भूख को उतना नहीं दबाता जितना ग्लूकोज करता है। यही वजह है कि यह ओवरईटिंग को बढ़ावा दे सकता है।

5/6

6/6

आखिर किन चीजों में होता है फ्रुक्टोज - फ्रुक्टोज कई फलों और सब्जियों में स्वाभाविक रूप से मौजूद होता है, जैसे - एप्पल जूस, शहद, अंजीर, कैरामेल, पीयर आदि। फ्रुक्टोज को संतुलित मात्रा में खाने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इनमें कैलोरीज की मात्रा काफी ज्यादा होती है।

NEXT GALLERY