लॉग इन

मुश्किल नहीं है विटामिन बी कॉम्प्लेक्स को समझना, जानिये इस विटामिन के बारे में सारी जानकारी

Updated on:21 September 2023, 12:34pm IST

हमारे शरीर को सही तरह से काम-काज करने के लिए मिनरल्स, विटामिन्स जैसे कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में विटामिन बी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। विटामिन और मिनरल हमारे शरीर को चलाने और इसे तंदरुस्त रखने के लिए एक तरह के 'ईंधन' का काम करते हैं।

1/7

तमाम तरह के विटामिन्स हमारे शरीर में अलग-अलग रूप में मदद करते है और शरीर की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहती है। वहीं, इन्हीं विटामिन्स में विटामिन बी हमारे स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। विटामिन बी की कमी से हमारे शरीर में तमाम तरह की समस्याएं हो सकती है। चित्र- अडोबीस्टॉक

2/7

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विटामिन बी जिसे आमतौर पर बी-कॉम्प्लेक्स के रूप में जाना जाता है, जिसमें कई प्रकार के विटामिन होते हैं, और ये आपके शरीर के विभिन्न प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें विटामिन बी1 (थायमीन), विटामिन बी2 (रिबोफ्लाविन), विटामिन बी3 (नियासिन), विटामिन बी5 (पैंथोथेनिक एसिड), विटामिन बी6 (पायरिडॉक्सीन), विटामिन बी7 (बियोटिन), और विटामिन बी12 (कोबाल्ट) शामिल होते हैं। चित्र: शटरस्‍टॉक

3/7

4/7

हालांकि कभी-कभी अत्यधिक थकान और अधिक काम का बोझ महसूस करना एक आम बात है लेकिन अगर आप नियमित रूप से थकावट से पीड़ित हैं, तो आपको इसके कारण का पता लगाने की आवश्यकता है। कई बार थकान खराब जीवनशैली की आदत के कारण भी होती है, लेकिन यह अनदेखी चिकित्सीय स्थिति का संकेत भी दे सकती है। अगर आप को भी लगातार थका हुआ महसूस होता है, तो ये कुछ बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। चित्र: अडोबीस्टॉक

5/7

कौनसा है सबसे महत्वपूर्ण विटामिन- वैसे तो पूरा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स ही महत्वपूर्ण हैं लेकिन यूके की एक हेल्थ संस्था की आधिकारिक वेबसाइट मिरर डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़, बी विटामिन कॉम्प्लेक्स में विटामिन बी12 (कोबाल्ट) को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। विटामिन बी12 शरीर के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कई महत्वपूर्ण कार्यों का समर्थन करता है, विटामिन बी12 की कमी से मेगलोब्लास्टिक एनीमिया हो सकती है, जिसमें रक्त कोशिकाएं बड़ी हो जाती हैं और खून की मात्रा कम हो जाती है। चित्र- अडोबीस्टॉक

6/7

स्वस्थ लोगों की तुलना में हाइपोथायरायडिज्म वाले मरीजों में विटामिन बी 12 का स्तर कम पाया जाता है। विटामिन बी12 की कमी को खत्म करने के लिए बादाम का अधिक सेवन करना चाहिए। बादाम विटामिन बी के अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और सभी जरूरी मिनरल्स और विटामिन का स्रोत है। नॉन वेज फ़ूड के अलावा विटामिन बी 12 सेब, केले, टमाटर, टोफू, स्प्राउट्स, मशरूम, चुकंदर, आलू में भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। चित्र- अडोबीस्टॉक

7/7

किन प्राकृतिक चीज़ों में पाया जाता है विटामिन बी- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी को कुछ प्राकृतिक चीज़ें खा कर भी पूरा किया जा सकता है। आमतौर पर धानिया, गोबी, सूजी, मूंगफली, बीटरूट, दूध, बादाम, मशरूम, पालक, मक्खन, मूंग दाल, मटर, टमाटर, आलू, ब्रोकली आदि के सेवन से विटामिन बी की कमी को पूरा किया जा सकता है। चित्र- अडोबीस्टॉक

NEXT GALLERY