मेनोपॉज से पहले ही योनि के सूखेपन से परेशान हैं? तो जानिए क्या हो सकते हैं इसके कारण
महिला संबंधी कई ऐसी बीमारियां होती हैं जिन्हें आमतौर पर महिलाएं नजरंदाज कर देती हैं। जबकि यही लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या के रूप में सामने आ जाती है। उन्हीं में से एक समस्या है वेजाइनल ड्राइनेस की। मेनाेपॉज के बाद ज्यादातर महिलाएं वेजाइनल ड्राईनेस का सामना करती हैं। जबकि कुछ के लिए यह समस्या मेनोपॉज से पहले भी सामने आ सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।
हार्मोनल बदलाव का है संकेत
मदरहुड हॉस्पिटल, नोएडा में कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिशियन एवं गायनेकोलॉजिस्ट डॉ मनीषा रंजन के अनुसार एस्ट्रोजन के स्तर में कमी होने के कारण योनि में सूखापन की समस्या हो सकती है। इसका प्रमुख कारण हार्मोनल बदलाव होता है। जो वेजाइना की परत को चिकनाई युक्त, थिक एंड लोचदार बनने से रोकता है। वहीं अगर महिलाएं महिलाएं मेनोपॉज़ की समस्या से जूझ रही हैं तो उनके लिए योनि में सूखापन होना एक आम समस्या हो जाती है।
संकोच में बिल्कुल भी न करें नजरंदाज
कुछ महिलाएं शर्म की वजह से डॉक्टर के पास न जाकर इसे नजरअंदाज कर देती हैं। पर यह एक तरह की स्वास्थ्य समस्या है। इस समस्या से दो-चार हो रही महिलाओं को सेक्स के दौरान दर्द का अहसास हो सकता है। ऐसे में महिलाओं में सेक्स के प्रति अरुचि होने लगती है। एस्ट्रोजन से महिला के शारीरिक विकास पर प्रभाव पड़ता है। साथ ही उनकी अन्य गतिविधियों में भी बाधा आने लगती है।
सही समय पर निदान व उपचार नहीं किया गया, तो संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि महिला चिकित्सक से राय और मशविरा लिया जाए। चलिए जानते हैं क्यों होता है योनि में सूखापन और क्या हैं इससे बचने के उपाय।
यह भी पढ़ें-जी हां, एक्सरसाइज दे सकती है आपको पीरियड क्रैम्प्स में राहत, हम बता रहे हैं 6 प्रभावशाली व्यायाम
क्या है वेजाइनल ड्राईनेस का कारण
वेजाइनल ड्राइनेस के कई कारण हो सकते हैं। जिसमें मुख्य कारण तो एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आना है। यह लक्षण उन महिलाओं में ज्यादातर देखने को मिलता है जिनकी उम्र तेजी से बढ़ रही हो। उनमें एस्ट्रोजन के उत्पादन में कमी आने लगती है। हालांकि महिलाओं में पेरिमेनोपॉज़ के दौरान मासिक धर्म का आखिरी चरण शुरू हो जाता है।
मेनोपॉज़ से एस्ट्रोजन उत्पादन में कमी आने लगती है, जिससे योनि में सूखापन जैसी समस्याएं उत्पन्न होने लगती है। इसे अलावा कुछ अन्य कारण भी शामिल हैं,जैसे –
- डिप्रेशन में होना
- अत्यधिक तनाव
- स्तनपान
- सिगरेट पीना
- कठोर व्यायाम
- प्रतिरक्षा प्रणाली विकार
- प्रसव
- श्रोणि में विकिरण, हार्मोन थेरेपी या कीमोथेरेपी
- अंडाशय के सर्जिकल हटाने की प्रक्रिया
क्या आप योनि के सूखेपन से बच सकती हैं?
वेजाइनल ड्राइनेस की समस्या से निजात पाने के लिए कुछ चिकित्सकीय सलाह से उपचार किए जा सकते हैं। इसके लिए आप
- लुब्रीकेंट व जेल का उपयोग कर सकती हैं।
- वैजिनल मॉइस्चराइजर क्रीम को यूज कर सकती हैं।
- चिकिस्तक की सलाह से वैजिनल एस्ट्रोजन क्रीम, गोलिया व वैजिनल रिंग ले सकती हैं।
- चिकित्सकीय सलाह से लें हार्मोन की दवाएं
- चिकित्सकीय सलाह से हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी भी एक उपाय हो सकता है।