लॉग इन

इम्युनिटी बूस्ट करने से लेकर लिबिडो बढ़ाने तक, आपके काम आ सकता है सहजन का फूल

इम्यूनिटी बूस्ट करने और उत्कृष्ट लिबिडो के लिए आपने कई उपाय खोजे होंगे। लेकिन आपकी खोज को विराम देने का वक्त आ गया है, क्योंकि हम बता रहें हैं सहजन के फूल के चमत्कारी फायदे।
सहजन का पत्ता है सेहत के लिए फायदेमंद। चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Updated: 29 Oct 2023, 19:30 pm IST
ऐप खोलें

कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन और डेल्मीक्रोन के दस्तक देने के बाद सबका ध्यान फिर से मजबूत इम्युनिटी पर चला गया है। व्यायाम, काढ़ा और अन्य दादी नानी के नुस्खों की पोटली फिर से खुल गई हैं। इम्युनिटी के लिए सहजन के फूल जैसा प्राकृतिक बूस्टर क्या हो सकता है। इस पेड़ का हर हिस्सा अद्भुत स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। यह आपकी सेक्स लाइफ को भी सक्रिय रखने में मदद करता है। अन्य स्वास्थ्य लाभों की वजह से मोरिंगा एक नए पौष्टिक सुपरफूड के रूप के रूप में अधिक लोकप्रियता हासिल करने लगा है। 

संक्षेप में कहें तो सहजन का फूल आयुर्वेद में सबसे प्रभावी और आवश्यक औषधीय पौधों में से एक है। सहजन के फूल को चमत्कारी कहा जाता है। जानिए इसमें मौजूद पोषक तत्व और स्वास्थ्य फायदों के बारे में। 

पोषक तत्वों का खजाना है सहजन का फूल 

मोरिंगा में कई स्वास्थ्यवर्धक पोषक तत्व होते हैं जैसे:

  • विटामिन ए, विटामिन बी1 (थायमिन),विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन), विटामिन बी3 (नियासिन) और विटामिन बी-6, 
  • फोलेट और एस्कॉर्बिक एसिड , कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, जिंक।
  • यह वसा में भी बेहद कम है और इसमें कोई हानिकारक कोलेस्ट्रॉल नहीं है।
ड्रमस्टिक को अपनी डाइट में शामिल करें और इसके स्वास्थ्य लाभों का आनंद लें। चित्र-शटरस्टॉक।

सेहत के लिए फायदों का भंडार है सहजन का फूल

1. इम्युनिटी को करे मजबूत 

सहजन का फूल के सबसे महत्वपूर्ण लाभों में से एक यह है कि यह एक शक्तिशाली इम्युनिटी बूस्टर है। इसकी उच्च एंटीऑक्सीडेंट सामग्री भी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाती है और आपको संक्रमण से सुरक्षित रखती है। इसके अलावा, मोरिंगा आयरन और विटामिन ए से भी भरपूर होता है । यह पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली के कामकाज को बढ़ाते हैं।

इसके पोषक तत्व हैं फायदेमंद 

  • प्रोटीन: यह नई कोशिकाओं, ऊतकों और मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है।
  • आयरन: यह ऑक्सीजन युक्त रक्त को शरीर के सभी भागों में पहुंचाता है।
  • विटामिन सी: यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
  • राइबोफ्लेविन: यह ऊर्जा के उपयोग में मदद करता है।
  • मैग्नीशियम: यह रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है और हड्डियों को मजबूत करता है।
  • विटामिन ए: यह आंखों को स्वस्थ रखता है।
  • विटामिन बी6: यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और एनीमिया से बचाता है।

2. शुगर लेवल पर बेहतर नियंत्रण

शुगर का बढ़ता स्तर मधुमेह का कारण बन सकता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं, मधुमेह घातक हो सकता है। तो उच्च रक्त शर्करा को रोकने के लिए आपको क्या करना चाहिए? आपको न केवल अपने आहार पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि अपने रक्त शर्करा के स्तर को भी स्थिर रखना चाहिए। अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा यानी सहजन के फूल के सेवन से फास्टिंग ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है।

लिबिडो को बूस्ट करता है सहजन का फूल। चित्र : शटरस्टॉक

3. आपकी हड्डियों और जोड़ों का बेस्ट फ्रेंड

अगर आपको हड्डी और जोड़ों के विकार हैं तो यह फूल आपकी मदद कर सकता है। गठिया यानी ऑस्टियोआर्थराइटिस और गाउट हड्डियों और जोड़ों की दो प्रमुख समस्याएं हैं जो आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करती हैं। सहजन के फूल में मौजूद यौगिक आपके जोड़ों में सूजन, दर्द और जकड़न को कम करने में मदद करेंगे।

4. लिबिडो बूस्टर है सहजन का फूल 

NCBI के अध्ययनों से पता चला है कि यह यौन लाभ और ऑर्गेज्म बढ़ाने का बेहतरीन तरीका है। सहजन का फूल सेक्स मूड  बनाता हैं। इसमें उच्च स्तर के विटामिन और पोषक तत्व होते हैं। इसके बीज विटामिन ए, सी और डी की उच्च सांद्रता के कारण पुरुषों में सेक्स हार्मोन के स्तर को बढ़ाने के लिए पाए गए हैं। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार, महिला और पुरुष के लिबिडो को प्राकृतिक रूप से लाभान्वित करता है सहजन का फूल।

क्या वजन घटाने में भी मददगार है सहजन का फूल?

शोध से पता चला है कि सहजन का फूल चूहों में बढ़ते वजन को कम करने और नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है। इसकी उच्च विटामिन बी सामग्री सुचारू और कुशल पाचन में मदद करती है। यह भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करते समय शरीर की सहायता कर सकता है। 

वजन घटाने के लिए करें सहजन के फूल का सेवन। चित्र : शटरस्टॉक

सहजन के फूल को माना जाता है कि:

  • यह वजन कम करता है
  • कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है
  • सूजन को रोकता है
  • शरीर के वसा को ऊर्जा में बदलता है
  • थकान कम करता है 
  • ऊर्जा के स्तर में सुधार करता है

तो लेडीज, अपने सब्जियों के लिस्टबमें जल्दी शामिल करें सहजन का फूल। इसके स्वास्थ्य लाभ आपकी सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। 

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में सेक्स कर रहीं हैं, तो यहां हैं वे टिप्स जो आपके लिए मददगार होंगे

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख