लॉग इन

धनु राशि के लोग आज अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपके आंतरिक क्रिया को साफ रखने में मदद कर सकता है।
ये है धनुराशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 19 Feb 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

क्या होगा अगर आपको वह चीज मिले जिसकी आपको सबसे ज्यादा जरूरत थी? क्या आपको पता है उसके साथ क्या करना है? आखिर आपको चाहिए क्या! क्या आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं? या आप नया रिश्ता बनाना चाहते हैं? क्या आप एक नया घर चाहते हैं? ये सारी चीजें आपके लिए प्राथमिक नहीं होनी चाहिए, अगर कुछ प्राथमिक होना चाहिए तो वह है आपका स्वास्थ्य।

जब तक आप किसी कार्य को असलियत में नहीं कर लेते, तब तक आपको उसका महत्व पता नहीं लगता। आप जिस चिंतन से गुजर रहे हैं आपको उस पर काम करने की जरूरत है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है। आप जितना अपने काम के प्रति समर्पित है उतना ही अपने स्वास्थ्य के प्रति भी हो जाइए, ऐसा करना आपको काम करने के लिए और उत्साहित कर सकता है। गहरी सांस लें, और इस बात को हमेशा याद रखें कि कोई भी चीज पूरी तरह सही नहीं हो सकती। लोग क्या सोचते हैं इसकी चिंता छोड़ कर आप क्या महसूस करते हैं इस पर ध्यान देंना उचित रहेगा।

सारांश- अपने दोस्तों के साथ कलह करने से बचें। ऐसे वातावरण में रहें जहां आपको सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति का एहसास हो। अपनी त्वचा का खास ध्यान रखें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन आपके आंतरिक क्रिया को साफ रखने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से व्यायाम का अभ्यास आपको तंदुरुस्त रखेगा। ऐसे भोजन का सेवन करें जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रहने में मदद करे।

यह भी पढ़ें : सबसे सुरक्षित दवाओं में से एक है पेरासिटामोल, एक्सपर्ट से जानिए कब आपको इसे नहीं लेना है

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख