लॉग इन

व्यायाम की मदद से सिंह राशि के जातक अपनी हड्डियों को रख सकते हैं मजबूत

कैल्शियम युक्त भोजन और दूध का सेवन आपके हड्डियों को मजबूत रखता है। जॉगिंग और वॉकिंग आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अधिक महत्वपूर्ण है।
ये है सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Updated: 28 Feb 2022, 00:12 am IST
ऐप खोलें

सिंह राशि के हिसाब से हृदय, पीठ और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्या आपको परेशान कर सकती हैं। दिमाग, हृदय की नसें और दाएं तरफ की शरीर सूर्य के प्रभाव से प्रभावित हो सकता है। वहीं इसका असर इम्यून सिस्टम, थायमस और एंडोक्राइन ग्लैंड पर भी पड़ेगा। सिंह राशि के लोगों में पीठ और रीढ़ की समस्या आमतौर पर देखी जाती हैं। रोजाना व्यायाम की मदद से अपने सेहत को स्वस्थ रख सकते हैं। 

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, अस्थमा के मरीजों के स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। लंबे समय से चल रहे स्वास्थ्य समस्या पर खास ध्यान देना होगा। अपने शरीर में किसी तरह के बदलाव नजर आतेही तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना उचित रहेगा। गर्भवती महिलाओं को अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।

बच्चों के प्रति चिंतित रह सकते हैं। उनके खान-पान पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आंखों और गले की समस्या से आप पूरे दिन तनाव से घिरे रह सकते हैं। बर्फ और सभी तरह के ठंडी चीजों से खुद को वंचित रखें। व्यायाम का अभ्यास करते वक्त अपने घुटनों पर अधिक भार देना नुकसदेह हो सकता है। रोड पर गाड़ी चलाते हुए या पैदल चलते वक्त अधिक सचेत रहने की जरूरत है। आपको छोटी मोटी चोट लग सकती हैं।

सभी भविष्यवाणियां : शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं।

यह भी पढ़ें: वर्कआउट के बीच में पानी पीना क्या सेहत को खराब कर सकता है? आइए पता करते हैं

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख