लॉग इन

सिंह राशि के जातक अनुशासित जीवन शैली के साथ रह सकते हैं स्वस्थ

अनुशासित जीवन शैली का पूर्णतः पालन करने से आप अपनी सेहत को संतुलित रख सकती है। यह आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है।
ये है सिंह राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 9 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

सिंह राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। आप अपनी प्रवृत्ति के कारण कई बार गलत निर्णय ले लेते हैं। सकारात्मक जीवन शैली के साथ आप जीवन में सुधार ला सकती हैं। आपको अपनी आदतों में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लाने की आवश्यकता है। एक महिला का मानसिक तनाव उसके मासिक धर्म, शौचालय, हॉर्मोन्स और डायबिटीज की समस्या का कारण बन सकता है। अपने इंटिमेट हेल्थ का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है, ऐसा न करने से कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो सकती हैं। शारीरिक रूप से काम करते वक्त अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना आपके सेहत के लिए अनिवार्य है। शारीरिक गतिविधियां जैसे नृत्य, तैराकी और व्यायाम आप को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। 

 

शनि का प्रभाव सिंह राशि पर होने के कारण आज आप स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से घिरे रह सकते हैं। इस समय आपको कई तरह के संक्रमण का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अनुशासित जीवन शैली इन समस्याओं को दूर रखने में मदद कर सकती है। अपने सुखों को संयमित करें, और ध्यान के माध्यम से अपने क्रोध और हिंसा को शांत रख सकती हैं। नई दिनचर्या की मदद से आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना उचित रहेगा। आपकी सहनशक्ति और ऊर्जा में गिरावट आ सकती है। तनाव के कारण आपको नींद की समस्या उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने से इन समस्याओं से दूर रह सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें:   Women’s Day Special : अपनी स्किन को रिलैक्स करने के लिए ट्राइ करें ये 5 रिलैक्सिंग फेस मास्क

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख