मेष संग इन तीन राशियों को आज सेहत का रखना होगा खास ख्याल, जानिए आज क्या कहते हैं 12 राशियों के सेहत के सितारे
मेष – आज स्वस्थ खाने के साथ हल्का खाए
आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। आप स्वस्थ आहार लेने के साथ हल्का खाने पर ध्यान दे पाएंगी। आज का दिन आपके लिए डिटॉक्स वाला दिन होगा। आज काम में व्यस्तता भी हो सकती है। आज आपके पास ज्यादा जिम्मेदारियां होगी साथ ही आपको सहकर्मी के काम में भी भाग लेना होगा। काम पर सीनियर्स दिन के दूसरे भाग को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। लेकिन आखिर में चीजें बेहतर होती जाएंगी। आज आपको परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा। परिवार का कोई बड़ा सदस्य आपको फाइनेंस के जुड़ी कोई सलाह देगा। सामाजिक जीवन धीमा रहेगा, क्योंकि आज आप अपने पार्टनर के साथ समय बीता सकती है।
लव टिप – पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर मनमुटाव नहीं करें
एक्टिविटि टिप – सोने से पहले नमक के पानी से स्नान करने से आपको मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – ऑफ व्हाइट
कर्म टिप – स्वीकार करने के लिए अधिक खुले रहें
वृषभ – कुछ मुद्दों को लेकर आप कंफ्यूज हो सकती हैं
आज स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन शारीरिक गतिविधि के दौरान ज्यादा परिश्रम करने से परहेज करें। आज दूसरों के देरी करने के कारण आपका काम धीमा हो सकता है। भविष्य के काम को लेकर आप कंफ्यूज हो सकती है, लेकिन खुद को दोष देने के बजाय चीजों को धीमा करने की कोशिश करें। दिन के दूसरे भाग में स्पष्टता आने की संभावना है। किसी के मूडी होने के कारण आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन उनके साथ ज्यादा सहनशील बनी रहें। आज उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि वो चिड़चिड़े हो सकते हैं। सामाजिक जीवन धीमा बना रहेगा, क्योंकि आप कुछ समय अकेले बिताना चाहेंगी।
लव टिप – आज आपके पार्टनर को स्पेस की जरूरत हो सकती है
एक्टिविटी टिप – सोने से पहले नमक के पानी से नहाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा हरा
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे
मिथुन – आज अपनी आखों का खास ख्याल रखने की कोशिश करें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, लेकिन अपनी आंखों का ख्याल रखने की कोशिश करें, और आखों पर ज्यादा जोर नहीं डालें। आज समय पर सोने की कोशिश करें। काम की शुरुआत धीमी होगी लेकिन दिन का दूसरा भाग व्यस्त बना रहेगा। आप अपने नए विचारों को आगे बढा पाएंगी, जिसे काम में लाने में आपकी रुचि हो सकती है। अतीत से किसी मुद्दे के कारण आपका पारिवारिक जीवन अस्थिर हो सकता है। साथ ही दूसरों के कारण गलतफहमी होगी, जिसे आप हल करने की कोशिश करेंगी। आज आपका सामाजिक जीवन धीमा होने की संभावना है।
लव टिप – पार्टनर आपको भावनात्मक रूप से सहयोग देने की कोशिश करेगा
एक्टिविटि टिप – प्रकृति के बीच अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने के लिए समय निकाले
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा नीला
कर्म टिप – विवेकपूर्ण बनी रहें
कर्क – आज काम व्यस्त लेकिन प्रोडक्टिव रहेगा
व्यस्त होने के कारण भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें। स्वास्थ्य के नजरिए से आज दिन का दूसरा भाग काफी बेहतर रहेगा। आपका काम व्यस्त लेकिन प्रोडक्टिव होगा, जिससे आपको सही लोगों का सहयोग प्राप्त हो पाएगा। लेकिन पेपर वर्क को लेकर सहकर्मियों के साथ मनमुटाव करने से परहेज करें। अगले कुछ दिनों के लिए अपना शेड्यूल व्यवस्थित करके रखे। आपका पारिवारिक जीवन व्यस्त बना रहेगा, क्योंकि आपके पास परिवार के सदस्यों के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने की योजना हो सकती है। काम और परिवार के साथ व्यस्त दिन होने के कारण आपका सामाजिक जीवन पीछे छूट सकता है।
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करेंलव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो अपने अतीत लेकर गुस्सा और नफरत भूल जाए
एक्टिविटि टिप – अपने रचनात्मक विचारों पर काम करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – काला
कर्म टिप – अपने विश्वास के मुद्दे संतुलित करें
सिंह – व्यस्त काम के कारण भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा, जिससे आप जागने के बाद तरोताजा महसूस करेंगी। काम के दौरान भोजन छोड़ने की गलती नहीं करें अन्यथा आप परेशान महसूस कर सकती हैं। शुरुआत में काम धीमा रहेगा लेकिन दिन के दूसरे भाग में गति आती जाएगी। सहकर्मी मूडी हो सकते हैं, आज उन्हें स्पेस देने की कोशिश करें। दिन के दूसरे भाग में सहयोगियों से काम मिलने की संभावना है।
आपके किसी दोस्त को मदद की आवश्यकता होने के कारण पारिवारिक जीवन पीछे छुट सकता है। अपनी शाम किसी ऐसे दोस्त के साथ बिताएंगी, जो अपने व्यक्तिगत समस्याओं से गुजर रहा होगा।
लव टिप – आज पार्टनर की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है
एक्टिविटि टिप – कोई शारीरिक गतिविधि करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – सफेद
प्यार के लिए शुभ रंग – गहरा गुलाबी
कर्म टिप – ज्यादा संतुलित बनी रहें
कन्या – काम से पहले वर्कआउट या स्ट्रेचिंग करना शुरू करें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। अगर आप सुबह काम से पहले स्ट्रेचिंग या वर्कआउट करेंगी तो आप ज्यादा एनर्जी महसूस कर पाएंगी। दिन भर काम में व्यस्तता होने की संभावना है। आपके आस-पास के लोग फैसले लेने के लिए आप पर निर्भर हो सकते हैं। लेकिन अपने उप्पर दवाब नहीं आने दें। दिन के पहले भाग में परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। काम से जुड़े मामलों को लेकर आप पुराने दोस्तों से फिर से जुड़ेंगी।
लव टिप – आपकी लव लाइफ पीछे छुट सकती है
एक्टिविटि टिप – जप करने या मेडिटेटिव संगीत सुनने में समय व्यतीत करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा
कर्म टिप – सावधान बनी रहें
तुला – कमर और पेट की समस्या आज परेशान कर सकती है
कमर के निचले हिस्से और पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य संवेदनशील हो सकता है। लेकिन आज अपने भोजन को लेकर ज्यादा सावधान बनी रहें। देर से शुरू होने के कारण काम धीमा हो सकता है। अटके हुए पेपर वर्क चीजों को धीमा कर सकते हैं। दिन का दूसरा भाग व्यस्त रहेगा। लेकिन किसी मीटिंग को लेकर आप उत्साहित हो सकती हैं। अपने विचारों और विजन पर काम करें। आज अन्य सहकर्मियों से भी समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने और काम से जुड़े विचारों पर चर्चा करने के लिए आपके पास आ सकता है।
लव टिप – आपका पार्टनर आपके लिए कुछ खास करके आपको सरप्राइज देगा।
एक्टिविटि टिप – रात को जल्दी सोने की कोशिश करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
कर्म टिप – समस्याओं को ज्यादा नहीं बढ़ाएं
वृश्चिक – अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर लेना शुरू करें
अगर आप कब्ज से ग्रस्त, रहती हैं, तो अपनी डाइट में पर्याप्त फाइबर लेना शुरू करें। काम के दौरान स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने के कारण आंखों पर दबाव डालने से परहेज करें। दिन के पहले भाग में काम अस्त-व्यस्त रहेगा, लेकिन दूसरे भाग तक बेहतर होता जाएगा। किसी पुराने सहयोगी से कोई खबर सुनने को मिल सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रही हैं, तो आज स्पष्टता आने की संभावना है। परिवार के साथ काम में बदलावों के प्रति सचेत बनी रहें। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, इसे नजरअंदाज करने की कोशिश नहीं करें। आज आपका सामाजिक जीवन स्थिर होने की संभावना है।
लव टिप – पार्टनर अपने निजी तनाव में व्यस्त हो सकते हैं। साथ ही काम पर सलाह लेने के लिए आप पर निर्भर भी हो सकते हैं।
एक्टिविटी टिप – प्रकृति के बीच लंबी सैर पर जाएं
कार्य के लिए शुभ रंग – ग्रे
प्यार के लिए शुभ रंग – बेज रंग
कर्म टिप – चीजों को दूसरे के नजरिए से समझे
धनु – काम के दौरान ज्यादा भोजन करने से परहेज करें
स्वास्थ्य स्थिर बना रहेगा। लेकिन काम के दौरान ज्यादा खाने से परहेज करें अन्यथा आप काम पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगी। काम व्यस्त लेकिन मानसिक रूप से डिमांडिंग रहेगा। काम पर लोगों को रिलेक्स करने के लिए आपको अतीत के किसी फैसले की समीक्षा करने और आखिरी समय में परिवर्तन करने की आवश्यकता हो सकती है। पेपर वर्क को लेकर जल्दबाजी में फैसले नहीं करें। परिवार के सदस्य आज अपनी योजनाओं में व्यस्त होंगे जिससे आपको अपने दोस्तों के साथ घुलने-मिलने का समय मिल पाएगा। आप पुराने दोस्तों से मिलेंगी और काम से जुड़े विचारों पर चर्चा भी कर पाएंगी।
लव टिप – पार्टनर अपने काम के तनाव के कारण भावनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं, इसलिए सुनिश्चित करें कि आप उन्हें उत्साहित करने के लिए समय निकाले
एक्टिविटि टिप – रीडिंग करना शुरू करें
कार्य के लिए शुभ रंग – पेस्टल रंग
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – कृतज्ञ बनी रहें
मकर – अच्छा खाने और पर्याप्त आराम लेने की कोशिश करें
स्वास्थ्य संवेदनशील होने की संभावना है। जिससे आप चिड़चिड़ी रहेंगी और अपने ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव महसूस करेंगी। आज अच्छा खाए और आराम करने की कोशिश करें। आज काम धीमा हो सकता है, साथ ही आप नये काम और रुका हुए काम के बीच कंफ्यूज हो सकती हैं। आज आपके पास काम की समय सीमा हो सकती है, लेकिन अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखे। परिवार के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ने के कारण आपका पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। सामाजिक रूप से आज आप आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी।
लव टिप – अगर आप सिंगल हैं, तो कुछ लोग जो आपको अतीत से पसंद करते हैं, वो आपसे मिलने के लिए आ सकते है
एक्टिविटि टिप – अपने कमरे को व्यवस्थित करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का हरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लैवेंडर
कर्म टिप – अपने अतीत को जाने दें
कुंभ – आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की कोशिश करें
आज सेहत पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। आप जागने के बाद बहुत ज्यादा थका हुआ और कमजोर महसूस कर सकती हैं। काम स्थिर बना रहेगा, साथ ही आज होने वाली मीटिंग्स योजना के अनुसार ही काम करेंगी। आपको फैसले लेने और टीम के नए सदस्यों के साथ काम करने की स्वतंत्रता मिल सकती है। आज रुके हुए काम को पूरा करने पर ध्यान दें। आपका पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। लेकिन परिवार के किसी बड़े सदस्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। आज आपका सामाजिक जीवन पीछे छुट्ने भी संभावना है।
लव टिप – अगर आप सिंगल हैं तो आज डेट करने से परहेज करें
एक्टिविटी टिप – डांस करने से आपको काम के बाद अपना मूड ठीक करने में मदद मिलेगी
कार्य के लिए शुभ रंग – बेज और भूरा
प्यार के लिए शुभ रंग – लाल
कर्म टिप – लोगों की समस्याओं से दूर रहें
मीन – आज आप मानसिक रूप से व्यस्त हो सकती है
आज आपको मानसिक रूप से बहुत कुछ करना पड़ेगा। लेकिन शारीरिक रूप से काम करने के लिए आपके अंदर एनर्जी नहीं होगी। आज गर्दन और आंखों में खिंचाव आने से काम स्थिर हो सकता है। सहकर्मी मददगार बने रहेंगे और आपको उन कार्यो के परिणाम मिलेंगे, जिस पर आप ध्यान केंद्रित कर रही हैं। दिन के दूसरे भाग में आपको क्लाइंट से कुछ सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। पारिवारिक जीवन स्थिर बना रहेगा। दोस्त के अजीब व्यवहार के कारण आपका सामाजिक जीवन तनावपूर्ण हो सकता है। लेकिन आज टकराव करने से परहेज करें।
लव टिप – पार्टनर अपने काम में व्यस्त रहेगा और आपको अपने लिए स्पेस देगा
एक्टिविटि टिप – अपने विचारों और भविष्य के कार्य लक्ष्यों को जर्नल करें
कार्य के लिए शुभ रंग – हल्का गुलाबी
प्यार के लिए शुभ रंग – बरगंडी
कर्म टिप – दृढ़ बनी रहें
यह भी पढ़े – आलस से दूरी बना फिटनेस का रखें खास ख्याल मेष, वृष और मिथुन राशि के जातक, जानिए कैसा रहेगा सितंबर का महीना