लॉग इन

सुबह का वर्कआउट मिथुन राशि की महिलाओं के लिए रहेगा फायदेमंद

सुबह के वर्कआउट से आप पूरे दिन तरोताजा महसूस कर सकती हैं। यह आपको शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रहने में मदद करता है।
ये है मिथुन राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 10 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

मंगल के प्रभाव के कारण स्वास्थ्य के मामले में आज आपका दिन नाजुक रह सकता है। व्यायाम और संतुलित आहार को अनदेखा करना आपको भारी मुसीबत में डाल सकता है। आपकी अधिकांश स्वास्थ्य समस्याओं का प्राथमिक कारण तनाव हो सकता है। दिमाग को शांत रखकर और रचनात्मक विचार के साथ आप मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित रख सकते हैं। बृहस्पति के प्रभाव से आज अपने पसंदीदा लोगों के साथ समय बिता सकते है।आपका प्रेम संबंध भी मजबूत हो सकता है। मिथुन राशि वालों को आज ढेर सारा प्यार और प्रोत्साहन, मिलने की उम्मीद है। आपके प्रयासों को अच्छे भाग्य के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। यह आहार में बदलाव लाने के लिए उचित समय है। 

 

व्यक्तिगत संबंधों में सुधार करने की जरूरत है। असंभव कार्य को करने के पीछे न भागे यह आपको तनावग्रस्त कर सकता हैं। शारीरिक मुद्दों को संतुलित  करने के साथ आपको तनाव के स्तर को नियंत्रित करना सीखना होगा। इस समय मिथुन राशि की महिलाओं को पेट में समस्या उत्पन्न हो सकती है। नींद और आराम को प्राथमिकता दें, साथ ही जंक फुट और बाहरी खाने के सेवन से परहेज करना आवश्यक है। वहीं छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे मे सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें:  पीरियड्स में उड़ जाती है रातों की नींद? तो यहां जानिए बेहतर नींद पाने का तरीका

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख