लॉग इन

भोजन छोड़ने से परहेज करें कर्क राशि की लड़कियां

भोजन छोड़ने से परहेज करें अन्यथा आपके अंदर बहुत ज्यादा कमजोरी आ सकती है। साथ ही आप कई स्वास्थ्य समस्याओं में घिर सकती है।
ये है कर्क राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
Tamanna C Published: 9 Jul 2022, 00:04 am IST
ऐप खोलें

कंधे और गर्दन से जुड़ी समस्याओं के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती हैं। डॉक्टर के पास जाने और इसका निदान कराने से आपको अपनी बीमारी को ठीक करने में मदद मिल पाएंगी। भोजन छोड़ने से परहेज करने की जरूरत है। साथ ही पानी का सेवन करना संतुलित रखे। क्योंकि आपका कोई शारीरिक गतिविधि फिर से शुरू करने का प्लेन हो सकता हैं। लंबे समय तक काम करने के कारण आपको अपने लिए कम समय मिल सकता है।

पुराने ग्राहक काम की डिमांड कर सकते है। इसलिए आपको सभी काम आज ही खत्म करने का तरीका खोजना होगा। बिजनेस करने वालों के लिए कोई नई साझेदारी और सहयोग मिलने की उम्मीद है। अपने पेपर वर्क को व्यवस्थित करने की कोशिश करें। आज आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।आप अपने कागजी कार्य पर ध्यान देने के साथ अपने निवेशों को व्यवस्थित करने के बारे में भी सोच पाएंगी।

पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा क्योंकि आप देरी होने के कारण परेशान हो सकती है। लेकिन इससे लोगों या उनके व्यहवार में कोई बदलाव नही आएगा। परिवार के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। पार्टनर के साथ मनमुटाव करने से बचें। खुद को और अपने रिश्ते को लेकर उनके इरादों पर शक नही करें। साथ ही अपने अतीत के डर को रास्ते में नही आने दें। सामाजिक योजनाएं आपको अपने तनाव से ध्यान हटाने में मदद कर सकती है। आपके करीबी लोग अपना समय निकालकर आपके लिए आ सकते है।अगर आप सिंगल हैं, तो आपको मेट्रिमोनियल साइट या मैचमेकर के माध्यम से एक अच्छा प्रस्ताव प्राप्त होनी की संभावना है।

ऐक्टिविटी टिप – जप करने या मेडिटेटिव संगीत सुनने में समय व्यतीत करें।
कार्य के लिए शुभ रंग – समुद्री हरा।
प्यार के लिए शुभ रंग – सफेद
कर्म टिप – व्यवस्थित रहें

यह भी पढ़े – जानिए क्या है ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस जो आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना रहा है

 

Tamanna C

Tamanna C is an Angel Therapist, Psychic Healer and Spiritual Coach, Reiki practitioner, Crystal and Pranic Healer. She helps individuals in recognizing their underlying subconscious blocks and fears that might be affecting their personal and professional life. She specializes in past life healing, soul chart preparation, karma releasing, spirit guide connection. ...और पढ़ें

अगला लेख