लॉग इन

मेष राशि के जातकों को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करने के है ज़रूरत

अपने संतुलित आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को शामिल करना आपके सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। एक स्वस्थ आहार ही स्वस्थ जीवन की ओर ले जाता है।
ये है मेष राशि का आज का स्वास्थ्य राशिफल।
शीतल शपारिया Published: 2 Mar 2022, 00:00 am IST
ऐप खोलें

स्वास्थ्य ज्योतिषज्ञ की भविष्यवाणी के हिसाब से आज आपका स्वास्थ्य शानदार रहेगा। किसी तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से आपको चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।  मामूली मुद्दे को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आपको आपके काम के प्रति प्रतिबंधित रहने के लिए जाना जाएगा। दसवें भाव में शनि ग्रह की उपस्थिति के कारण आप पूरी तरह से प्रसन्न रह सकते हैं। 

इसके प्रभाव के कारण आप अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण आपको मानसिक रूप से तनाव हो सकता है। परिणामस्वरूप तनाव आपको शारीरिक रूप से अस्वस्थ कर सकती है। इसके अतिरिक्त, जीवन पर शनि के प्रभाव के बारे में जानने के लिए शनि रिपोर्ट को पढ़ सकते हैं।

स्वास्थ्य राशिफल के अनुसार केतु के नवम भाव और राहु का प्रभाव दूसरे भाव पर होने से आपके संतुलित आहार पर नकारात्मक असर पड़ेगा, जिसके कारण आपको फूड प्वाइजनिंग या स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। केतु का प्रभाव अष्टम घर में होने के कारण आपको अनियमित खान-पान, खराब पाचन और कॉन्स्टिपेशन की समस्या परेशानी में डाल सकती हैं।

प्रतिकूल ग्रहों की स्थिति को देखते हुए, आपको रक्त संबंधी, पीठ दर्द, रीढ़ की हड्डी, अपच, गैस इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती हैं। अपनी अन्य जिम्मेदारियों के अलावा, आपको स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत और थोड़ा समय देने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़े :कोख में भी हो सकता है ये मस्तिष्क संंबंधी विकार, जिसने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला के बेटे की ली जान

शीतल शपारिया

शीतल शपारिया एक एस्ट्रोलॉजर और लाइफ कोच हैं। वे सेहत, प्यार, पैसा, करियर, खुशी से जुड़े मसलों में लोगों की मदद करती हैं। जिससे उनका जीवन और अधिक सुगम एवं शांतिपूर्ण बन सके। शीतल टैस्सियोग्राफी की भी विशेषज्ञ हैं। ...और पढ़ें

अगला लेख