शरीर से सभी टॉक्सिन को बाहर निकाल देंगे ये 3 डिटॉक्स ड्रिंक, जानें घर पर कैसे बनाएं
हमें अपने वो दिन बहुत अच्छी तरह से याद हैं जब हम जंक फूड्स को एक ही दिन में खत्म कर देते थे। उन दिनों हम यह कभी नहीं सोचते थे कि यह हमारे शरीर के लिए कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन ऐसा दिन में एकाद बार करना कोई बुरा विचार नहीं है। लेकिन जब त्योहारी सीजन आते हैं, तो यह एक आदत बन जाती है। एक के बाद एक कॉकटेल लेना, मलाईदार पनीर से भरा हुआ भोजन, उसके साथ एक क्रीमी डेजर्ट बहुत ही मजेदार लगता है। लेकिन वास्तव में यह आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है और आपका शरीर मदद पाने के लिए रो रहा है।
यहां तक कि अगर आप घर पर बना खाती हैं, तो कई बार हमारी भारी धातुएं या औजार कीटनाशकों (pesticides) और संरक्षक (preservatives) के संपर्क में होते हैं। यह हमारे शरीर में बड़ा मात्रा में विषाक्त पदार्थों का कारण बनता है।
अगर यह सब लंबे समय तक जारी रहता है, तो आपको कब्ज, मितली, सूजन और सिरदर्द के साथ ही कई अन्य समस्याओं से पीड़ित होने की संभावना होती है। इसलिए हमें लगता है कि ऐसे में डिटॉक्स डाइट को अपनाना एक शानदार विचार है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, डिटॉक्स आपके शरीर को साफ करने और पोषक तत्वों के साथ रिचार्ज करने के बारे में है। सोशल मीडिया पर स्क्रोल करें, वहां आपको शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए फल, सब्जी और हर्बल डिटॉक्स ड्रिंक की ओर मुड़ने वाले कई प्रभावशाली लोग मिलेंगे।
क्या आप इन अद्भुत डिटॉकस ड्रिंक्स के बारे में जानने के लिए एक्साइटिड हैं?, चलिए तो हम आपको बता रहे हैं।
डिटॉक्स ड्रिंक 1: सत्तू का पानी
सत्तू के आपके स्वास्थ्य संबंदी अनेक फायदे हैं। यह सिर्फ पोषक तत्तों से ही भरपूर नहीं होता है, बल्कि यह आपके शरीर में ऊर्जा को भी बढ़ाता है, जैसा कि कोई दूसरा नहीं है। यह आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। साथ ही सत्तु में सोडियम की मात्रा कम होती है, यह आपके आंतरिक अंगों के अच्छे आकार को बनाए रखने के लिए एक कूलिंग एजेंट (cooling agent) के रूप में भी काम करता है। यह पाचन के लिए बहुत ही फायदेमंद है, यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और वजन घटाने में भी मदद करता है।
कैसे बनाएं सत्तु का पानी
सामग्री
- 100 ग्राम सत्तु
- ¼ चम्मच जीरा पाउडर
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- ¼ चम्मच नमक
- 200ml पानी
यह भी पढ़ें: हेल्दी स्नैक्स है बेक्ड एप्पल चिप्स, जानिए इसे बनाने का आसान तरीकास्नैक्स
बनाने का तरीका
- एक कटोरे में सत्तू लें, इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं।
- बीटर की मदद से इसका एक चिकना पेस्ट बनाएं।
- एक गिलास में मिश्रण डालो और इसे पानी से भरें।
- अब इसमें नमक, जीरा पाउडर और कुछ थोड़ी हरी मिर्च मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह मिलाएं, और इसे ठंडा कर के पिएं।
डिटॉक्स ड्रिंक 2: एबीसी ड्रिंक (सेब, चुकंदर, गाजर)
इस डिटॉक्स ड्रिंक में ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपने पहले कभी न देखा हो। इस ड्रिंक में सेब, चुकंदर और गाजर शामिल हैं। जिनमें सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। आप एक से तीन दिनों के लिए इस डिटॉक्स ड्रिंक को फॉलो कर सकती हैं। आप हम पर भरोसा करें इसका इस्तेमाल करने के बाद आप अपने स्वास्थ्य में बहुत अंतर देखेंगी। यह शरीर में मौजूद फैट और घुलनशील पदार्थों को बाह निकालने के लिए लिवर की मदद करता है। साथ ही पानी में घुलनशील विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में किडनी की मदद करता है। इसके अलावा यह आंतो में से अनपचे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और पाचनतंत्र के विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालता है।
कैसे बनाएं एबीसी ड्रिंक
सामग्री
- 1 मीडियम साइज सेब
- 2 मीडियम साइज गाजर
- 1 मीडियम साइज चुकंदर
- अदरक (optional)
- 150ml पानी
बनाने का तरीका
- चुकंदर और गाजर को छील लें। उन्हें मोटे तौर पर काट लें।
- मिक्सी में अदरक के साथ कटे हुए आइटम रखें।
- अब इसे एक मेटल के स्टेनर में बिना पानी के ब्लेंड करें।
- फिर इसमें 3/4 कप से 1 कप पानी डालें और ब्लेंड करें।
- अब इसे गिलास में डालें और इसका आनंद लें।
डिटॉक्स 3: पनाकम
यह डिटॉक्स ड्रिंक आपके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी अच्छाईयों से भरपूर है। इसमें गुड़, सूखी अदरक और इलायची और इसमें कुछ अन्य मसालों को भी शामिल किया जाता है। यह ड्रिंक दक्षिण भारत में लोकप्रिय है। इसे अक्सर राम नवमी और नरसिम्हा जयंती के साथ भी जोड़ा जाता है। क्योंकि इन अवसरों पर इसे तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में घरों पर परोसा जाता है। यह भी माना जाता है कि इन क्षेत्रों में हाई ह्यूमिडिटी (high humidity) के कारण इसे ओआरएस के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता था। वजह चाहे जो भी हो, गुड़ इस ड्रिंक का सबसे मुख्य इंग्रीडियंट है। क्योंकि इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और कच्चे कार्बोहाइड्रेट से भरा हुआ है। इसमें आयरन औप पोटेशियम जैसे मिनरल भी मौजूद होते हैं, जबकि अदकर एंटिऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
कैसे बनाएं पनाकम
सामग्री
- 75 ग्राम गुड़
- 150ml पानी
- ½ चम्मच इलायची पाउडर
- 3 नींबू का रस
- चुटकी भर नमक
- 5 चम्मच अदरक का पाउडर
- 1 चम्मच जायफल का पाउडर
यह भी पढ़ें: लो कैलोरी वाली ये शकरकंद चाट आपके लिए हो सकता है आज शाम का स्वादिष्ट स्नैक्स
अपनी रुचि के विषय चुनें और फ़ीड कस्टमाइज़ करें
कस्टमाइज़ करेंबनाने का तरीका
- गुड़ को पानी में तब तक भिगोएं जब तक वह पूरी तरह से घुल न जाए
- किसी भी तरह के कणों को हटाने के लिए पानी को छान लें
- नींबू का रस जोड़ें
- अब इमें पाउडर डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
तो महिलाओं, इन सभी डिटॉक्स ड्रिंको ट्राय करें, और अपने शरीर को अधिक ताजा महसूस करने दें।