लॉग इन

होली पर सिर्फ ठंडाई याद आती है? तो इस बार इन 3 कूलिंग रेसिपीज का भी लें आनंद

बादाम, केसर, पिस्ता, भांग वाली ठंडाई (thandai) के अलावा कुछ फ्रेश कूलिंग रेसिपी भी आपकी होली (holi drinks) को मजेदार बना सकती हैं। इन्हे जरूर ट्राई करें।
होली पर ठंडाई के अलावा ये हेल्दी ड्रिंक्स ट्राई करें। चित्र: शटरस्टॉक
अदिति तिवारी Published: 16 Mar 2022, 09:30 am IST
ऐप खोलें

होली के त्योहार (Holi festival) में ठंडाई बहुत जरूरी है। लेकिन सादा ठंडाई (Thandai) के अलावा और भी कई ड्रिंक्स हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों को होली पार्टी (Holi Party) में सर्व कर सकते हैं। जैसे-जैसे हम होली के मस्ती भरे त्योहार को मनाने के लिए तैयार होते हैं, वैसे-वैसे उत्साह बढ़ने लगता है। तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और बाजार होली के अलग-अलग रंगों, खिलौनों, पानी के गुब्बारों और होली-विशेष खाद्य पदार्थों से भरे हुए हैं। यह त्योहार वसंत ऋतु के अंत का प्रतीक है और गर्मियों का स्वागत करता है।

रंगों का यह त्योहार स्वादिष्ट भोजन और ताज़ा पेय के बिना अधूरा है। ठंडाई जरूरी है, लेकिन कई अन्य होली ड्रिंक्स (Drinks for holi) आपके फेस्टिवल में मिठास घोल सकते हैं। बेरी कांजी से लेकर केसर दूध और कंजियोस्का ड्रिंक तक, ढेर सारी रेसिपीज हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

यहां हैं कुछ लाजवाब कूलिंग रेसिपीज, जो होली का उत्साह और बढ़ा देंगी

1. बेरी कांजी (Berry Kanji)

इसकी बहुत कम संभावना है, लेकिन अगर आप ठंडाई से ऊब चुके हैं, तो कांजी एक और फेमस ड्रिंक है, जिसे होली के दौरान परोसा जाता है। यह एक फर्मेंटेड और चटपटी ड्रिंक है जिसे ढेर सारे मसालों और फ्रोजन बेरीज से बनाया जाता है। इसे पुदीने की पत्तियों और नींबू के साथ परोसा जाता है। यह अपने तीखे, मसालेदार और टैंगी स्वाद के लिए प्रसिद्ध है।

बेरी कांजी की सामग्री

  1. फ्रोजन बेरी: 50 ग्राम
  2. हींग: 2 ग्राम
  3. अजवायन: 2 ग्राम
  4. काला नमक: 5 ग्राम
  5. सादा नमक: 5 ग्राम
  6. चाट मसाला: 2 ग्राम
  7. स्मोक के लिए चारकोल
  8. लौंग: 6 कलियां
  9. इलायची: 6
  10. तेल: 5 मिली
  11. कुछ पुदीने की पत्तियां
  12. नींबू: 1
आपकी सेहत के लिए फायदेमंद और मन के लिए रिफ्रेशिंग है कांजी। चित्र:शटरस्टॉक

ड्रिंक को बनाने का तरीका

  1. फ्रोजन बेरी को ब्लेंडर में दरदरा पीस लें।
  2. एक मिक्सिंग बाउल लें, उसमें अजवाइन, काला नमक, नमक और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  3. मिश्रण को पतला करने के लिए पानी डालें।
  4. एक करछुल लें, तेल गरम करें। इसमें हींग डालकर मिक्स करें।
  5. छोटी कटोरी में चारकोल लें और उसमें लौंग, इलाइची और घी डालकर धुएं के लिए रख दें। अब इसे ढक्कन से ढक दें।
  6. पुदीने की पत्तियों और नींबू के टुकड़े के साथ ठंडा-ठंडा परोसें।

2. कंजियोस्का (Kanjioska)

यह पारंपरिक कांजी का एक और अनूठा रूप है। दो स्वस्थ सब्जियों – गाजर और चुकंदर का मिश्रण है कंजियोस्का। यदि आप अपने मेहमानों को कुछ अलग तरह से प्रभावित करना चाहती हैं, तो आपको इस स्वादिष्ट पेय पर विचार करना चाहिए।

दो सबसे स्वस्थ सब्जियों, गाजर और चुकंदर के साथ मसालों का स्वादिष्ट मिश्रण है कंजियोस्का। होली के विशेष कांजी पेय का एक अलग संस्करण लाता है। आप इस मसालेदार और चटपटे पेय को इग्नोर नहीं करना चाहेंगी।

कंजियोस्का ड्रिंक की सामग्री

  1. गाजर: 4
  2. चुकंदर: 1
  3. नमक: 3 टेबलस्पून
  4. लाल मिर्च पाउडर: 1 ½ टेबलस्पून
  5. सरसों का पाउडर: 4 टेबलस्पून

ड्रिंक कैसे बनाएं

  1. गाजर और चुकंदर को छीलकर धो लें।
  2. अब एक बाउल में इसे काट लें।
  3. नमक, लाल मिर्च पाउडर, राई पाउडर डालें और मिलाएं।
  4. अठारह कप पानी डालें।
  5. प्याले को मलमल के कपड़े से ढक दें और रिम के चारों ओर बांध दें।
  6. इसे तीन से चार दिनों तक धूप में रहने दें।
  7. जब तैयार हो जाए तो पिंक सॉल्ट और नींबू के टुकड़े, पुदीना एवं अदरक के साथ बर्फ डालकर पिएं।
केसर वाला दूध है त्वचा के लिए बेमिसाल। चित्र- शटरस्टॉक

3. केसर दूध (Saffron Milk)

‘शानदार पारंपरिक पेय’, जी हां, आपने अपनी मां या दादी से ‘हल्दी दूध’ के अनगिनत फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन ‘केसर दूध’ भी पीछे नहीं है। यह स्वादिष्ट ड्रिंक केसर, इलायची, बादाम के साथ पिस्ता, और निश्चित रूप से दूध के साथ तैयार किया जाता है।

होली के स्वादिष्ट व्यंजनों को खाने के बाद, केसर दूध आपके पेट को कुछ आवश्यक राहत देगा। हां, जब आप अपने पेट को स्वस्थ रखने के लिए केसर दूध जैसे पेय पीते हैं, तो ‘खाने’ से समझौता करने की जरूरत नहीं है।

केसर दूध बनाने की सामग्री

  1. केसर: ¼ चम्मच
  2. लो फैट मिल्क: 1 कप
  3. ब्राउन शुगर: 1 चम्मच
  4. बादाम (कटा हुआ): 1 चम्मच
  5. पिस्ता (कटा हुआ): 2 चम्मच
  6. इलाइची पाउडर: ½ चम्मच

कैसे बनाएं केसर दूध?

  1. 1 चम्मच दूध में केसर मिलाकर साइड रख दें।
  2. अब दूध, केसर मिक्सचर, चीनी, बादाम, पिस्ता और इलाइची पाउडर को उबालें।
  3. इसे ठंडा होने दें और बर्फ के साथ परोसें।

यह भी पढ़ें: क्या आपने कभी चखा पान आइसक्रीम का स्वाद? यहां है इसकी लाजवाब रेसिपी

अदिति तिवारी

फिटनेस, फूड्स, किताबें, घुमक्कड़ी, पॉज़िटिविटी...  और जीने को क्या चाहिए ! ...और पढ़ें

अगला लेख